फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Traders drove home the million theft

गल्ला व्यापारी के घर दस लाख की चोरी

Fri, 03 Feb 2017 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
Traders drove home the million theft
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के दो इलाकों में चोरों ने बुधवार रात व्यापारी के घर और मोबाइल शॉप में चोरी की। एक चोर ने पीछा करने पर व्यापारी के बेटे पर जानलेवा हमला भी किया। हालांकि ज्यादा चोट नहीं लगी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और छानबीन की।
विज्ञापन


जहानाबाद थाना क्षेत्र के मूलचंद्र गली मोहल्ला निवासी सत्यनारायण ओमर गल्ला कारोबारी हैं। वह सपरिवार बुधवार शाम कानपुर एक शादी में गए थे। बुधवार रात करीब ढाई बजे घर लौटे तो कार की रोशनी में उन्होंने देखा कि गेट से तीन लोग निकल रहे हैं। इस पर बेटा अजय कार से उतरा और ललकारते हुए युवकों के पीछे दौड़ा। दो युवक तो अंधेरे में भाग निकले। एक ने जाते जाते साबड़ से अजय पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


अजय ने खुद को रोका, जिससे ज्यादा चोट नहीं लगी। मौका पाकर वह युवक भी भाग निकला। घर के तीन कमरों के ताले टूटे पड़े थे। आलमारियों के भी लॉकर टूटे थे। सामान बिखरा था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को दी तहरीर में अजय ने बताया कि वसूली का साढ़े तीन लाख रुपया नकद, सोने का एक हार, दो चेन, तीन अंगूठियां, चांदी की पांच जोड़ी तोड़िया, तीन सौ ग्राम करीब पुरानी चांदी समेत दस लाख के जेवरात चोरी हुए हैं। मौके से पुलिस को चोरों का साबड़, टूटे ताले पड़े मिले हैं। उधर, लालूगंज तिराहे स्थित फरहान की मोबाइल शॉप में भी ताला तोड़कर चोरी हुई। दुकान के अंदर से चालीस मोबाइल चोरी और 18 हजार रुपये नकदी पार कर ले गए। हालांकि कंप्यूटर समेत बाकी सामान सुरक्षित मिला। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। एसएचओ अनिल कुमार राय ने बताया कि दोनों ही घटनाओं की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed