फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three people riding bikes thrashed by truck

ट्रक ने बाइक सवार साले- बहनोई सहित तीन को रौंदा

Wed, 27 May 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर। Updated Wed, 27 May 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
Three people riding bikes thrashed by truck

शादी समारोह से मंगलवार सुबह घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने रौंद दिया, जबकि झटका लगने से उनकी गोंद में मौजूद मासूम छटक कर दूर गिरने से बच गया। चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर ओखरा गांव निवासी विनोद (35) के भतीजे रवि कुमार उर्फ मोनू रैदास की बारात असोथर क्षेत्र के बेर्राव गांव गई थी। मंगलवार सुबह विनोद अपनेे  बेटे अंकित (5), बहनोई सूरजबली (38) और गांव के रामराज (45) को लेकर एक ही बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। वे हाइवे पर मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर के पास पहुंचे थे कि कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद अंकित दूर जा गिरा, जबकि अन्य तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने विनोद के पास मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएचओ एमबी निरंजन ने बताया कि  कुछ लोेगों ने हादसा करने वाले ट्रक का नंबर पहचान लिया है। उसकी खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed