{"_id":"5919f5c14f1c1b7e3cf22f46","slug":"three-lakh-cash-and-jewelery-worth-looted-in-fatehpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर में सराफ से तीन लाख के नगदी-गहने लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहपुर में सराफ से तीन लाख के नगदी-गहने लूटे
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Tue, 16 May 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट का शिकार सराफ दिनेश सोनी।
- फोटो : अमर उजाला
हंसवा (फतेहपुर)। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार सुबह नेशनल हाईवे पर बिलंदा कस्बे के पास एक सराफ से करीब तीन लाख के नगदी-गहने लूट लिए। तमंचे की बट मारकर उसे घायल भी कर दिया। एसपी कवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच व एसओजी को लगाया है। लूट की रिपोर्ट दर्ज कर सराफ को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के पीलू तले चौराहा निवासी दिनेश सोनी गहने बनाने और बेचने का काम करते हैं। हंसवा कस्बे की साप्ताहिक बाजार में भी वह दो दिन दुकान लगाते हैं। सुबह बाइक से अकेले हंसवा बाजार जा रहे थे। लगभग आठ बजे बिलंदा कस्बे के एकारी मोड़ पर बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। एक बदमाश बाइक पर बैठा रहा दो ने नीचे उतरकर लूटपाट शुरू कर दी।
बदमाशों ने दिनेश से उनकी बाइक छीनने की कोशिश की। विरोध पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। बट लगने से सराफ की नाक से खून निकलने लगा। सराफ के लड़खड़ाते ही एक बदमाश ने गहनों से भरा बैग छीन लिया। दूसरे ने जेब से 24 हजार रुपये निकाल लिए। इधर, किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे हंसवा थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने घायल सराफ को जिला अस्पताल भेजा। एसओ ने बताया कि सराफ ने बैग में ढाई किलो चांदी व 40 ग्राम सोने के साथ 24 हजार रुपये लूट जाने की तहरीर दी है। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप उर्फ पप्पन रस्तोगी का कहना है कि सराफा कारोबारी लुटेरों के निशाने पर हैं। हफ्तेभर में सराफ पर जानलेवा हमला कर लूट की यह दूसरी घटना है। इससे उनमें दहशत हैं। साथ ही पुलिस की सक्रियता के दावों की पोल भी खुलती जा रही है। उन्होंने एसपी से घटना के जल्द खुलासे की मांग की है।