फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Thokiya Gang caught a member

ठोकिया गैंग का सदस्य पकड़ा

Fri, 08 Dec 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Fri, 08 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Thokiya Gang caught a member
यमुना सीमा क्षेत्र में एक दशक पहले दहशत और आतंक का पर्याय रहे ठोकिया गैंग के सदस्य को पुलिस ने असलहों की तस्करी में गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

यमुना सीमा क्षेत्र में एक दशक पहले दहशत और आतंक का पर्याय रहे ठोकिया गैंग के सदस्य को पुलिस ने असलहों की तस्करी में गिरफ्तार किया है। पुलिस पर फायर कर आरोपी का चचेरा भाई फरार हो गया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने ठोकिया गैंग के सदस्य होने और उसके लिए असलहे बनाने का काम करना भी कबूला है। गैंग के खात्मे के बाद वह असलहा तस्करी का कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि असोथर व गाजीपुर थाना पुलिस संयुक्त रूप से जागेश्वर धाम तिराहे पर गुरुवार को संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बांदा जिले के असलहा कारोबारियों के बाइक से जाने की सूचना मिली। तिराहे के पास पुलिस को देखकर अंदमऊ गांव से बाइक सवार दो लोग वापस लौटने लगे। पुलिस के पीछा करने पर एक बदमाश फायरिंग कर भाग निकला। बाइक चला रहे हीरालाल यादव उर्फ राजकमल यादव (निवासी बेहुजा थाना बबेरू जिला बांदा) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


हीरालाल के पास से एक बोरी में 11 कट्टे 315 बोर व चार कट्टे 312 बोर व नौ कारतूस बरामद हुए। हीरालाल ने पुलिस को बताया कि वह चचेरे भाई वीरन यादव के साथ असलहों की सप्लाई देने लालगंज रायबरेली जा रहा था। एसओ राजेश मौर्य ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास बांदा जिले के बबेरू, बदौसा, तिंदवारी, अतर्रा समेत कई थानों में दर्ज हैं। उसके खिलाफ अधिकांश मामले डकैती और लूट के हैं। उसके  खिलाफ 2004 में अंतिम एफआईआर बदौसा थाने में डकै ती की दर्ज है। हीरालाल चित्रकूट, बांदा क्षेत्र में एक दशक पहले सक्रिय रहे ठोकिया गैंग के साथ चलता था। यह बात हीरालाल ने कबूली भी है। सारे असलहे उसके बनाए हुए हैं। वह ठोकिया गैंग के लिए असलहे बनाता रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed