{"_id":"5b16d8524f1c1b64068b4ad8","slug":"thieves-took-cash-took-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोर नगदी, जेवर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसे चोर नगदी, जेवर ले गए
fatehpur
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत के रास्ते कमरे तक पहुंचे चोरों ने सोमवार रात बक्सों का ताला तोड़कर नगदी, जेवर पार कर दिया। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। परिवार को सुबह घटना का पता लगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है।
मलवां थाना क्षेत्र के बेहटा के ओखरा कुंवरपुर गांव निवासी चंद्र बहादुर किसान हैं। यह सोमवार रात परिवार समेत घर के बाहर मैदान में सोये थे। परिवार के लोग सुबह ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो कमरे में सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए। चंद्र बहादुर ने बताया कि छत पर जाने के लिए सीढ़ियों पर लगा दरवाजा खुला था। पीछे के रास्ते से चोर छत पर चढ़े होंगे। आंगन में पहुंचे चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा। यह बक्से से नगदी, जेवर समेट ले गए। बेटी अनीता पत्नी संजू सिंह ससुराल दतिया से घर आई थी।
बक्से में उसके सोने की चेन, मंगलसूत्र, एक जोड़ी तोड़िया, छह जोड़ी बिछिया जेवर रखे थे। यह चोरी हो गए। उसके चांदी के छह सिक्के, तीन हजार रुपये नगद चोरी हुए हैं। एसआई राजेंद्र त्रिपाठी ने मौके पर छानबीन की। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।