फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Theft of lakhs of home of retired bank manager

रिटायर्ड बैंक प्रबंधक के घर लाखों की चोरी

Sat, 16 Dec 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो , फतेहपुर Updated Sat, 16 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Theft of lakhs of home of retired bank manager
खाली पड़े बक्से दिखाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

जहानाबाद में चोरों ने रिटायर्ड बैंक प्रबंधक के घर का ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। परिवार के लोग सूचना पर पहुंचे। उन लोगों ने तीर्थ यात्रा को गए बैंक प्रबंधक को सूचना दी। थाने के पोजेपुर गांव निवासी जिला सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक चंद्रपाल यादव 12 दिसंबर को तीर्थयात्रा के लिये गुजरात गए थे।

विज्ञापन


उनकी पत्नी रेखा यादव कानपुर में बेटे शिवम के साथ हैं। पड़ोस में रहने वाले भतीजे राजू यादव ने घर के मेन गेट का ताला टूटा देखा। अंदर गए तो कमरों के पांच ताले टूटे मिले। बक्से, अटैची खुले थे। परिवार को सूचना दी। बेटा शिवम कानपुर से घर आया।
विज्ञापन


शिवम ने पिता से संपर्क किया। शिवम ने बताया कि अटैची में पचास हजार रुपये, दो सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी सोने की बिजुरी, एक सोने की नथुनी, चार सोने के बाला, चार जोड़ी चांदी की पायल, एक गैस सिलेंडर, कपड़े चोरी हुआ हैं। घटना में करीब पांच लाख का माल चोरों ने पार किया है। थाना प्रभारी एपी तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed