{"_id":"5cdefa63bdec22076a49a1c1","slug":"the-young-man-and-the-woman-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक और युवती ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक और युवती ने फांसी लगाकर दी जान
Fri, 17 May 2019 11:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
fatehpur
fatehpur
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 May 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के तुराबअली का पुरवा में युवक और युवती ने बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह दोनों के शव नायलॉन की रस्सी के दोनों छोर पर लटकते मिले। पोस्टमार्टम में फांसी की पुष्टि हुई है। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने आत्महत्या की।
पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के तुराबअली का पुरवा निवासी स्वास्थ्यकर्मी मुन्ना बाल्मीकि का बेटा नीरज(22) और मोहल्ले के ही स्वास्थ्यकर्मी ननका प्रसाद की बेटी कोमल(18) का प्रेम प्रसंग था। कोमल ने इस साल इंटर की परीक्षा पास की थी। दोनों के शव नायलॉन की रस्सी से झूलते मिले। पास ही दोनों की चप्पलें पड़ी हुईं थीं। नीरज के घर की एक कुर्सी भी मौके पर रखी थी। लड़की की मांग सिंदूर से भरी थी। माना जा रहा है कि फांसी लगाने से पहले दोनों ने पास के शीतला माता मंदिर में ब्याह रचाया था और वहीं पर मांग भरी गई थी। दोनों के शव घुटने के बल जमीन पर टिके थे। फंदा पेड़ की ऊंची डाल पर कसा था। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो गई। किसी पक्ष ने आरोप नहीं लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।