फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The murder of the throat shedding young man, throwing dead body

गला रेतकर युवक की हत्या, फेंकी लाश

Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
fathehpur
fathehpur Updated Fri, 20 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
The murder of the throat shedding young man, throwing dead body
इन कपड़ों में लपेटकर फेंका शव - फोटो : amarujala
धाता। कस्बे से कौशांबी जिले के नारा इलाके वाली रोड पर शुक्रवार सुबह पुलिया के पास सरपत किनारे एक मुस्लिम युवक का शव मिला। गले में धारदार निशान से अनुमान लगाया गया कि उसे गला रेतकर मारने के बाद यहां लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस कौशांबी जिले में गुमशुदा की रिपोर्ट खंगाल रही है।  
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र के भेदपुर रमपुरवा के पास सूखी नहर पुलिया के समीप ग्रामीणों ने सुबह युवक(25) का शव देखा। गले में धारदार वार के निशान थे। ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। इलाके के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देखा तो शरीर पर कत्थई रंग के अंडरवियर के अलावा कोई कपड़े नहीं थे। मोटी साडिय़ों को सिलकर तैयार किए दो बिछौने से शव को लपेटा गया था। गला धारदार हथियार से रेता था। एक कान कटा है। बाकी शरीर में कोई चोट नहीं दिखी। पुलिस की जांच में युवक मुस्लिम धर्म का होना मालूम पड़ा। बिछौने में खून सूख चुका था। सूचना पर सीओ श्रीपाल यादव व प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कु मार ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की। इलाकाई लोगों ने पहचानने से इंकार किया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सीओ ने बताया कि कौशांबी के सैनी, मंझनपुर, पश्चिम शरीरा, महेवा घाट, नारा  के थानो में फोटो भेजी गई है। घटनास्थल से नारा रोड कौशांबी का मार्ग जुड़ा है। युवक के कौशांबी का होने की संभावना है। शव में अकड़न आ गई है। हत्या करीब दस घंटे पहले गुरुवार रात की होगी।  
विज्ञापन


बिछौने के सहारे हत्यारों तक पहुंचेगी पुलिस
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र में बेरहमीपूर्वक हत्या के बाद फेंकी लाश का पर्दाफाश फिलहाल जिला पुलिस की जिम्मेदारी में है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटनास्थल से मिला बिछौना पुलिस के लिए बड़ा सुराग हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भेदपुर गांव से कौशांबी जिले की सीमा पांच किलोमीटर के आसपास है। हत्यारोपी कौशांबी के आसपास थाना क्षेत्र के हो सकते हैं। अंडरवियर को छोड़कर शरीर पर कपड़े नहीं ह, जिससे आपत्तिजनक हालत में युवक के पकड़े जाने की पुलिस भी संभावना मान रही है। उसका मानना है कि दूसरी वजह से हत्या की गई होती तो उसके कपड़े सलामत रहते। पहचान न हो सके इसके लिए हत्यारे उसके कपड़ों से मोबाइल, पर्स, पहचान पत्र जैसी चीजें गायब कर देते पर कपड़े उतारने में वक्त बर्बाद न करने की सूझती। बिछौना उसी घर का हो सकता है, जहां हत्या की गई। अक्सर लोग बिछौने को धोने, सुखाने के लिए घरों के बाहर लटका देते हैं। इलाके के आने जाने वाले घरेलू कपड़ों का रंग पहचानते हैं। पुलिस को लाश के साथ बरामद बिछौने हत्यारोपी तक पहुंचने का अहम सुराग साबित हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed