फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The inter-gang Auraiya The eight were arrested Crooks

औरैया के अंतर्राज्यीय गैंग के आठ बदमाश धरे गए

Wed, 23 Mar 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 23 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
The inter-gang Auraiya The eight were arrested Crooks
पुलिस लाइन में मौजूद गैंग के सदस्य

पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने तेल से लदे टैंकर और ट्रक लूटने वाले औरैया जिले के गैंग का मंगलवार को पर्दाफाश किया। गैंग के सक्रि य सदस्य तेल लदे ट्रकों को फैक्ट्रियों के पास से ही रडार पर ले लेते थे। इसके बाद एनएच-टू पर कहीं भी ट्रक को वैगन आर, कोरियर वाहन सवार बदमाश ओवरटेक कर लूट लेते थे। ट्रकों के चालक, खलासी को जबरन नशीला पदार्थ पिला देते थे। घटनाओं को अंजाम देकर तेल औरेया के ही ट्रांसपोर्टर के माध्यम से फैक्ट्री मालिक को बेचा जाता था।  

विज्ञापन


खुलासा-1-15 नवंबर 2015 को खागा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर उमरा गांव के पास कंटेनर चालक रामनिवास और खलासी श्याम सिंह तोमर निवासी वानमोर जिला मुरैना मध्यप्रदेश को बंधक पाया गया था। चालक से बदमाश चॉकलेट भरा कंटेनर लूट ले गए थे। बदमाश कंटेनर ठिकाने नहीं लगा सके थे। लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। धरे गए बदमाशों ने लूट स्वीकार की है।
विज्ञापन


खुलासा-2-11 मार्च 2016 को सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज हाईवे से राजस्थान नदवई पीआर ऑयल मिल से सरसों का तेल लदे टैंकर के चालक संजय यादव निवासी बखामंडी सिवान बिहार को लूट लिया था। फिर 20 लाख का तेल चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने एफआईआर चोरी की दर्ज की थी। अब लूट की धारा बढ़ाई है। यहां का चोरी तेल औरैया की फैक्ट्री से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासा-3-30 जनवरी 2016 को थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी मोड़ के पास राजस्थान प्रांत के लालसोट जिला जमुई बिहार थाना झाजा दुर्गा मंदिर निवासी राजेश कुमार को बेहोश कर तेल भरा टैंकर लूट कर फरार हो गए थे। टैंकर में 15 लाख कीमत का सरसों का तेल था। टैंकर को पुलिस ने मैनपुरी से बरामद किया है।

खुलासा-4-12 मार्च 2016 को थरियांव थाना क्षेत्र के हंसवा मोड़ पर टैंकर चालक देवेन निवासी कोलकाता जिला उरई जालौन के गढ़वा से तेल उतारकर बंगाल जा रहा था। टैंकर चालक को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद टैंकर बदमाश लूट ले गए थे। इस टैंकर की बरामदगी में पुलिस जुटी है।

 
यह धरे गए बदमाश
शिवम रैदास पुरवा तारा जिला औरैया, सनी सिंह सेंगर, पंडरपुर सहार औरैया, संजय कश्यप उर्फ संजू सहार औरैया, संजय तिवारी सहार औरैया, मनोज दुबे सहार औरैया (कथित पत्रकार), पुष्पेंद्र गुप्ता राणानगर दिबियापुर औरैया, रविकांत अगिभनहोत्री  औरैया शहर कोतवाली व श्रीकांत त्रिपाठी राणानगर औरैया

फरार बदमाश
अनिल यादव लच्छीरामपुर का पुरवा औरैया, उमेश शर्मा सहार जिला औरैया, बब्लू पाल निवासी फतुआपुर कन्नौज व मुकेश पाल निवासी फ तुआपुर कन्नौज

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed