फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The farmer committed suicide by hanging

किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Wed, 06 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 06 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
The farmer committed suicide by hanging

थरियांव थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव में आर्थिक संकट

विज्ञापन
से परेशान धीर सिंह यादव (45) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराया है।

धीर सिंह यादव गांव के लक्ष्मी प्रसाद का बेटा था। वह दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। कुछ माह पहले बीमारी की वजह से घर लौट आया था। उसे अपनी इकलौती बेटी अंशू की शादी 18 अप्रैल को करनी थी।

उसके पास पांच बीघे खेत हैं लेकिन पैदावार भी अच्छी नहीं होने से निराश रहता था। घर के लोग मंगलवार को खेतों पर काम करने गए थे। परिवार के लोग दोपहर को वापस घर लौटे।

तभी उन्होंने कमरे में फांसी के फंदे से धीर सिंह को लटके देखा। कोहराम मच गया। आसपास के लोग जुटे लेकिन तब तक नब्ज थम चुकी थी।

पत्नी रामदुलारी और बेटी का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed