फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The couple cut the ax murder

दंपति को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की

Wed, 06 Jan 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 06 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The couple cut the ax murder

छत के कमरे में सो रहे दंपति की कुल्हाड़ी से काटकर

विज्ञापन
हत्या कर दी गई। दोहरी हत्या की यह सनसनीखेज वारदात सोमवार रात हथगाम थाना क्षेत्र के  कसेरूवा मजरे गोपालीपुर गांव में हुई। मौके पर खून से सनी दो कुल्हाड़ियां मिली हैं। हत्या किसने और क्यों की, फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है। पुलिस को शक है कि किसी नजदीकी ने ही संपत्ति के लालच में नि:संतान दंपति को मौत के घाट उतारा है।

दिवंगत राममनोहर के दो बेटे हैं। इनमें रामनरेश मौर्या उर्फ पप्पू (45) एक स्कूल का मैजिक वाहन चालक था। दूसरा बेटा राम प्रकाश है। रामनरेश अपनी पत्नी विमला देवी (42) के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर रहते थे।

सोमवार की रात राम प्रकाश, अपनी पत्नी उमा और मां कमला देवी के साथ नीचे कमरों में सो रहे थे। हमलावरों ने रात को घर के अंदर से ही कुल्हाड़ियां उठाईं। इसके बाद दूसरी मंजिल पर पहुंचे और सो रहे दंपति को काट डाला। हत्यारे कुल्हाड़ियां मौके पर ही छोड़कर भाग गए।

राम प्रकाश के मुताबित घटना की जानकारी मंगलवार सुबह उस समय हुई जब उनकी आठ साल की बेटी आकांक्षा स्कूल जाने के लिए दादा रामनरेश को जगाने पहुंची।

कमरे का दरवाजा बाहर से बंद देख वह पीछे वाले दरवाजे से कमरे में पहुंची तो खून देख चीख पड़ी। चीख सुनकर वह और पड़ोसी पहुंचे तो खून से सने दंपति के शव पड़े थे। कमरे में जगह-जगह खून फैला था।

सूचना पर एसपी, सीओ, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट समेत कई पुलिस व प्रशासनिक अफसर पहुंचे। पुलिस ने कई लोगों से अलग-अलग पूछताछ की, पर कोई सुराग नहीं मिला।

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने खून का नमूना और कुल्हाड़ी को जांच के लिए ले लिया। एसओ संजय सिंह ने बताया कि हत्याकांड में किसी करीबी का हाथ मालूम पड़ रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद छानबीन तेज की जाएगी। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बताया कि सीओ मदन सिंह और सीओ जाफरगंज पुरेंद्रू सिंह से भी घटनास्थल की जांच कराई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी कुछ क्लू मिले हैं। दंपति की हत्या के खुलासे के लिए एसओ को 24 घंटे का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed