फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The abducted child was sexually assaulted

बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया

Sat, 31 Oct 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 31 Oct 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
The abducted child was sexually assaulted

चाचा के साथ रामलीला देखने गई छह साल की बच्ची और चार

विज्ञापन
साल के बच्चे को गुरुवार रात कार सवार युवक ने अगवा कर लिया। सुनसान जगह कार रोककर बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद दोनों को मार डालने की नीयत से पानी भरे गड्ढे में फेंक कर भाग निकला। इधर, चाचा की सूचना पर बच्चों को तलाश रही पुलिस ने बाकरगंज में आरोपी को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर बच्चे बरामद हुए। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के अंतर्गत रेप, अपहरण, जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

ज्वालागंज में रामलीला का आयोजन चल रहा था। शहर का एक युवक अपनी छह साल की भतीजी और चार साल के भतीजे संग रामलीला देखने गया था।

वह मंच पर चढ़कर रामलीला कलाकारों को पुरस्कार देने लगा, तभी पहले से बच्ची पर नीयत खराब किए कटरा अब्दुल गनी कोतवाली रोड निवासी रत्नेश मिश्र उर्फ बेटू बच्चों के पास पहुंचा।

घर छोड़ने के बहाने अपनी कार में बैठा कर उन्हें अगवा कर लिया। वह कार लेकर शांतिनगर में एक सुनसान जगह वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद दोनों बच्चों को गर्दन दबाकर मारापीटा।

स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास पानी भरे गड्ढे में दोनों को फेंकने के बाद भाग निकला था। उधर, कुछ देर बाद चाचा मंच से लौटा तो बच्चे गायब थे।

वह परेशान होकर तलाशने लगा तो एक इलाकाई निवासी धुन्नी सिंह ने कार सवार के साथ बच्चों के जाने की बात कही। कोतवाल आरके पांडेय बच्चों की तलाश में जुट गए।

रात के लगभग डेढ़ बजे बाकरगंज चौराहे पर आरोपी कार सवार को गिरफ्तार कर लिया। वह शराब के नशे में था। पुलिस ने सख्ती कर बच्चों के  बारे में पूछताछ की तो वह टूट गया।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बच्चों को कीचड़युक्त गड्ढे से बाहर निकाला। घटना से दोनों बच्चे खौफजदा हैं। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि अपहरण, रेप और जान से मारने की कोशिश का मुकदमा आरोपी पर दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed