फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Teens trodden by truck

ट्रक ने किशोर को रौंदा

Sat, 17 Oct 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 17 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Teens trodden by truck

कानपुर से इलाहाबाद की ओर जा रहे ट्रक ने चितौरा मोड़

विज्ञापन
के पास साइकिल सवार किशोरों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक किशोर उछलकर हाईवे के बीच गिरा। जिसे ट्रक रौंदता हुआ निकल गया। ग्रामीण और परिजनों में शव देखते ही आक्रोश भड़क उठा और जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन दो घंटे बाद हाइवे में यातायात बहाल करा सका।

शुक्रवार शाम श्रीराम का बेटा शिवम उर्फ गोलू (14) अपने चचेरे भाई अभिषेक (12) पुत्र पप्पू निवासी चितौरा थाना मलवां को साथ में लेकर साइकिल से अल्लीपुर बाल कटवाने गया था। दोनो वापस गांव आ रहे थे।

जैसे ही चितौरा पुराने टोल प्लाजा के पास पहुंचे तभी कानपुर से इलाहाबाद जा रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे उछलकर अभिषेक खाई में जा गिरा। वहीं शिवम हाईवे पर गिरा। बेकाबू ट्रक ने शिवम को रौंदा दिया।

अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और दूसरी लेन में पहुंच गया। ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसा देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दो हिस्सों में शव को देखकर आपा खो बैठे।

परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। गुस्से में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। एसओ ज्ञान सिंह यादव से जाम खुलवाने को लेकर ग्रामीणों से झड़प हुई।

मामला बिगड़ने की खबर पर एसडीएम विवेक श्रीवास्तव और सीओ सिटी वंदना सिंह पहुंची। एसडीएम ने परिजनों को आर्थिक मदद और चालक की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।

थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस दौरान कानपुर की ओर हाइवे में चौडगरा तक और इलाहाबाद की ओर नउवाबाग तक जाम लगा गया।

    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed