{"_id":"37c10c75a7c1d7fd02a576c6e668131a","slug":"teenager-rape-beatings-and-stones-on-correction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से गैंगरेप, उलाहना देने पर मारपीट व पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से गैंगरेप, उलाहना देने पर मारपीट व पथराव
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद जमकर बवाल हुआ। दुष्कर्म करने वाले दो
युवकों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट हुई। वहीं पीड़िता के पिता समेत चार
लोगों के खिलाफ आरोपी पक्ष को मारपीट कर बेदम करने पर रिपोर्ट दर्ज हुई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
दलित किशोरी (15) जंगल में शुक्रवार की शाम शौच के लिए गई थी। किशोरी को खेत में गांव में दो युवक घसीट ले गए। युवकों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
घर आने पर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी तो परिजन गुस्से में लाठी डंडे लेकर आरोपी को खोजते उसके घर पहुंच गए। उलाहना देने पर आरोपी के घरवालों से उनकी बहस हो गई।
तभी पीड़िता के पिता समेत चार लोगों ने आरोपी और उसके घरवालों से मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ। पूरे गांव में एक दूसरे को दौड़ाकर पीटा। पक्षों के बीच पथराव भी हुआ।
इसमें आरोपी के घर मौजूद रिश्तेदार लाठी डंड़े की पिटाई से घायल होकर बेहोश कर दिया। आरोपी की मां और भाभी की भी पिटाई की। घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत गैंगरेप व हरिजन एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की।
इसके बाद आरोपी के भाई की तहरीर पर किशोरी के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की खबर पर एएसपी आरके यादव मौके पर पहुंचे।
दोनों पक्षों से बातचीत करके बयान लिए हैं। एएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू की गई है।