फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Student kidnapped in fatehpur, demanded 20 lakhs ransom

अपहरण: लापता छात्र के पिता से मांगी 20 लाख की फिरौती, खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित

Thu, 03 Jun 2021 04:58 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 03 Jun 2021 04:58 PM IST
सार

फतेहपुर में छात्र के अपहरण का एक मामला सामने आया है। पिता से 20 लाख की फिरौती मांगी गई है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Student kidnapped in fatehpur, demanded 20 lakhs ransom
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के अल्लीपुर में एक जून की शाम आठ बजे घर के बाहर से गायब छात्र के पिता से किसी ने 20 लाख रुपए की फिरौती मांगकर सनसनी फैला दी है। फोन आने के बाद अपहरण की बात परिजनों को पता चली और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और जांच कर लौटे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। मलवा थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी सुनील बाबू उर्फ लाला का 13 वर्षीय पुत्र शिवाकांत गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा सात का छात्र है।
विज्ञापन


पिता के अनुसार वह एक जून की शाम आठ बजे पेशाब करने के लिए घर से निकला था और लापता हो गया। खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिला तो बुधवार की सुबह उन्होंने थाने जाकर इसकी सूचना दी। पिता सुनील बाबू ने गुरुवार को पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम को उनके पास फोन आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक व्यक्ति ने बेटे के अपहरण की बात बताते हुए 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। एसओ मलवा अरविंद कुमार सिंह ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी तो वह मौके पर पहुंचे और जांच की। एसओ मलवा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सर्विलांस के साथ ही जिला स्तर की टीमें भी खुलासे के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed