{"_id":"5a2d6f5f4f1c1b9f678c08a8","slug":"sister-died-while-going-home-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":" बहन के घर जाते समय मौत, हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन के घर जाते समय मौत, हुई शिनाख्त
fatehpur
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव गांव के पास पिकप की टक्कर से मृत बाइक सवार युवक की पहचान हो गई। वह असोथर थानाक्षेत्र के सरकंडी निवासी किसान अशोक तिवारी(40) थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। उधर, पिकप का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
अशोक तिवारी (40) असोथर थाने के सरकंडी निवासी स्व. स्वामीशरण के बेटे थे। भाई उमेश ने बताया कि बड़े भाई बहन गायत्री देवी से मिलने उसके गांव भैरमपुर(थाना थरियांव) बाइक से जा रहे थे। बहन के गांव से पहले मलांव के पास पिकप टक्कर मारकर भाग निकली। हादसे में मौत की खबर बहन के परिवार को मिली थी।
उनकी सूचना पर मार्च्युरी हाउस आकर शव की पहचान की। घटना से पत्नी सरोज देवी का हाल बेहाल दिखा। पति की मौत के सदमे में बदहवास रही। मार्च्युरी में बहन सुधा देवी और भांजे-भांजी बिलखते रहे।
विज्ञापन
उनके दो बेटे आदित्य, अमित और एक बेटी सपना है। वह कृषि कार्य से ही परिवार चलाते थे। एसओ बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। सिर में ज्यादा चोट लगी थी। पिकप वाले पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इनसेट...
सात को चचेरे भाई की थी तेरहवीं
फतेहपुर। परिवार में एक ही पखवारे में दूसरी मौत ने सभी को गमगीन कर दिया है। अभी सात दिसंबर को परिवार ने अशोक के चचेरे भाई मुन्नू तिवारी की तेरहवीं संपन्न की थी। बीमारी के चलते उनकी मौत हुई थी। अभी परिवार उस गम से उबर पाता कि सड़क हादसे ने अशोक को परिवार से छीन लिया।