फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sent to nephew in Mama's murder

मामा की हत्या में भांजे को भेजा गया जेल

Wed, 02 Jan 2019 12:27 AM IST
gaurav gaurav फतेहपुर
फतेहपुर Published by: gaurav gaurav Updated Wed, 02 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sent to nephew in Mama's murder
हिरासत में आरोपी छोटे सिंह उर्फ मान सिंह। - फोटो : amarujala
जहानाबाद (फतेहपुर)। मामा का कत्ल कर उसे सड़क हादसे का रूप देने वाले भांजे को पुलिस ने आखिरकार चिल्ली मोड़ से दबोच ही लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेेजा गया। जमीन विवाद में यह हत्या करने की बात सामने आई है।  
विज्ञापन


कानपुर जिले की घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के कोटिया रामपुर निवासी जयकरन सिंह ने भांजे छोटे सिंह उर्फ मान सिंह को बचपन से अपने साथ रख उसका लालन-पालन किया था। इसके बाद गांव में ही घर बनवाकर उसे मवेशी बांधने के लिए जमीन दी थी। अब किसी जरूरत की वजह से जयकरन यह जमीन वापस मांग रहे थे जबकि मान सिंह लौटाने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन


इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई थी। यह खुन्नस अंदर ही अंदर सुलग रही थी। 15 दिसंबर को  चांदपुर थाना क्षेत्र के सठिगवां में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मामा-भांजे एक ही बाइक से जा रहे थे। रास्ते में थाना जहानाबाद के अंतर्गत बिरनई पुलिया के पास भांजे मान सिंह ने मामा जयकरन सिंह की चाकू मारकर हत्या की और सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों के एकत्र होने पर मान सिंह भाग गया था। सूचना पर पुलिस इलाज के लिए कानपुर ले जा रही थी तभी रास्ते में जयकरन की मौत हो गई थी। जयकरन के भाई विजय नारायण सिंह ने 29 दिसंबर को हत्या की आशंका जताते हुए जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर  आला कत्ल चाकू के साथ आरोपी भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शार्प इंजरी आने के बाद ही शक हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed