फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sarraf jewelry store theft of two million

सर्राफ की दुकान से दो लाख के जेवर चोरी

Tue, 26 Jan 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 26 Jan 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Sarraf jewelry store theft of two million

मलवां में रविवार की रात सर्राफ की दुकान का शटर

विज्ञापन
तोड़कर दो लाख रुपये के जेवर चुरा लिए गए। दुकानदार ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस तफ्तीश कर ही रही थी कि एक दंपति थाने में आए और उन्होंने सर्राफ पर चोरी का माल खरीदने का आरोप लगा दिया। पुलिस के शक की सूई घूमी और अब पुलिस का दावा है कि मामला चोरी का नहीं बल्कि चोरी के जेवर खरीदने के बाद तूल पकड़ने से बचने का है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी है और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह मामला कुंवरपुर के सर्राफ राजीव वर्मा से जुड़ा है। उन्होंने सोमवार को थाने में तहरीर दी कि उनकी दुकान का शटर तोड़कर दो लाख रुपये के जेवर चुरा लिए गए हैं।

दूसरी ओर मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना निवासी राम सिंह अपनी पत्नी के साथ थाने जा पहुंचे और सर्राफ पर चोरी का माल खरीदने का आरोप लगाया। इससे पुलिस सन्न रह गई।

मलवां एसओ ज्ञान सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में यह सामने आया है कि राम सिंह के पुत्र मुकेश पटेल ने तीन महीने पहले घर के कुछ जेवरात चुपके से किसी कारणवश पनई व कुंवरपुर में सर्राफ की दुकान पर बेच दिए थे।

रविवार को राम सिंह की पत्नी कुंवरपुर के सर्राफ राजीव वर्मा की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गई थीं। उनकी निगाह घर से गायब जेवरों में शामिल एक सोने की लाकेट व चेन पर पड़ गई।

बहाने से उन्होंने देखा और पहचान लिया। जब उन्होंने लाकेट अपना बताया तो सर्राफ से विवाद हो गया। इधर, राम सिंह ने मोबाइल से फोन कर सर्राफ से चोरी के जेवरात खरीदने का विरोध जताकर वापस करने की बात कही।

सर्राफ ने सोमवार को 100 नंबर पर दुकान में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। यह दोनों घटनाक्रम एक-दूसरे से मेल खा रहे हैं। इस वजह से छानबीन गहराई से की जा रही है।

परिजनों के मुताबिक मुकेश पटेल ने घर का मंगलसूत्र व तोड़िया बेच दिया था। चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में खुद को फंसता देख कर सर्राफ ने चोरी की तहरीर दी है।

दूसरी ओर सर्राफ राजीव वर्मा का कहना है कि उनकी दुकान में चोरी हुई है, पुलिस उसे दूसरी दिशा में मोड़कर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed