फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sarasham farmer shot dead

सरेशाम किसान की गोली मारकर हत्या

Sun, 26 Nov 2017 12:15 AM IST
fatehpur
fatehpur Updated Sun, 26 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sarasham farmer shot dead
- छोटकू के रोती बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
जाफरगंज।
तालाब में मछली पकड़ने के विवाद की खुन्नस में शनिवार देर शाम एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए। मौके पर एसपी समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। आरोपियों की तलाश में देर रात तक ताबड़तोड़ छापेमारी हुई, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।


जाफरगंज थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी कल्यान निषाद का बेटा छोटकू निषाद (35) का मछली पकड़ने को लेकर गांव के ओम सिंह पुत्र देवनारायण से चार दिन पहले विवाद हुआ था। छोटकू की पत्नी सरोजा ने बताया कि ओम सिंह पति की पकड़ी मछली जबरन उठा ले जा रहे थे। विरोध करने पर नोकझोंक हुई थी। तभी धमकी देकर चले गए थे। पति शनिवार की शाम यमुना नदी से खेत में पानी लगाए थे। वह कुछ दूरी पर चारा काट रही थी और बच्चे खेत में खेल रहे थे। शराब के नशे में ओम सिंह अपने पिता देवनारायण और प्रधान लक्ष्मी सिंह के भाई रामबीर के साथ पहुंचे। खेत में घसीटकर पति को तीनों पीटने लगे। ओम सिंह ने तमंचे सटाकर पति को दो राउंड गोली मारी। परिवार को खत्म कर देने की धमकी देकर तीनों फरार हो गए। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। एसपी श्रीपर्णा गांगुली घटनास्थल पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवार से बात की। आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed