फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   robbers looted jewellary worth lakhs of rupees after breaking lock

मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात पार किए

Sun, 08 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 08 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
robbers looted jewellary worth lakhs of rupees after breaking lock

नगर के ललौली रोड नई कालोनी स्थित एक मकान में सीढ़ी लगाकर चोरों ने घर की अलमारी का लाकर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना के वक्त गृहस्वामी  का पुत्र घर के दूसरे कमरे में सो रहा था। उसे चोरी की घटना की जानकारी सुबह हो पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात की है।

विज्ञापन


शनिवार की रात नगर के ललौली रोड नई कालोनी स्थित शिव कुमार गुप्ता के मकान में सीढ़ी लगाकर चोर मकान के अंदर पहुंचे और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिए।
विज्ञापन


गृहस्वामी अपनी पत्नी के साथ चार मार्च को मथुरा वृंदावन गया था। मकान में उसका पुत्र कल्लू घटना के समय एक कमरे में सोया हुआ था।

उसकी सुबह नींद खुलने पर चोरी की खबर लगी, तब उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर शीघ्र घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। गृहस्वामी के मौके पर न होने के कारण अन्य चोरी गई सामग्री का पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed