फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rape accused named in seven nominations

रेप के आरोपी की मौत में सात नामजद

Sat, 21 Apr 2018 11:14 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Sat, 21 Apr 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 जाफरगंज (फतेहपुर)। जाफरगंज थाने के लालपुर दरौटा गांव में दुष्कर्म की आरोपी कल्लू कमांडर की मौत के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ बलवा और हत्या की एफआईआर दर्ज की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है।  
गांव निवासी कल्लू कमांडर (50) का शव गन्ने के खेत में शुक्रवार को मिला था। उसके खिलाफ बुधवार को गांव की एक महिला के साथ नौ अप्रैल को दुष्कर्म करने की एफआईआर हुई थी। भाई अमर सिंह ने बताया कि कल्लू के खिलाफ गलत आरोप लगाए गए थे। महिला खेत से गेहूं की बालियां चुराकर ले जा रही थी। रोकने पर गांव रोते बिलखते आई थी। भाई पर आरोप लगाने लगी थी। उसके बाद महिला से जुड़े सात लोग नलकूप पहुंचे और भाई को अगवा कर ले गए। उसकी हत्या करके बुधवार को खेत मेें लाश फेंक कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

इधर, पूरा परिवार भाई की खोजबीन करते रहे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। महिला के आरोप लगाने की वजह से थाने में शिकायत करने नहीं गए थे। दूसरी ओर महिला पक्ष का कहना है कि उनकी थाने में सुनवाई नहीं की गई थी। तब वह एसपी के पास तहसील दिवस में पहुंची थी। एसपी के आदेश पर घटना के नौ दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के बाद से कल्लू गांव से भाग गया था। थानेदार एके गौतम ने बताया कि पीड़ित पक्ष रात को तहरीर लेकर आया था। तभी एफआईआर दर्ज की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कल्लू की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। प्रयोगशाला से विसरा जांच रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed