फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   priest's Shot dead

पुजारी की सिर पर गोली मारकर हत्या

Tue, 04 Jul 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Tue, 04 Jul 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
priest's Shot dead
शिव भवानी मंदिर के आसपास लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

चौडगरा। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गुगौली गांव के बाहर बने शिव भवानी मंदिर के पुजारी कुंवर बहादुर सिंह की रविवार रात को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मंदिर में ताला लगाकर बाहर चबूतरे पर सो रहे थे। गोली चलने के बाद भी कोई नहीं जगा। सुबह उठकर भक्तों ने खून देखकर शोर मचाया। इसके बाद गांव के लोग वहां पहुंचे।  फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने लिए। एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन


गुगौली गांव के बाहर 500 मीटर दूर रेलवे लाइन किनारे ग्राम समाज की जमीन पर सिद्धपीठ मंदिर बना है। पुजारी कुंवर बहादुर सिंह (70) गांव के ही निवासी थे। वह  चार भाइयों में सबसे बड़े थे। कुंवर बहादुर और शिव बहादुर अविवाहित थे जबकि जय बहादुर और बुद्धराज विवाहित हैं। वर्ष 1998 से यह मंदिर की देखरेख कर रहे थे। तीन साल पहले तक घर की खेतीबाड़ी भी देखते थे। छोटे भाई बुद्धराज के सेना से रिटायर होने के बाद कुंवर बहादुर ने पूरी तरह सन्यासी ले लिया। रविवार की रात वह मंदिर के बाहर चबूतरे पर सो गए।
विज्ञापन


रात में ही किसी वक्त सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।  इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह पूजा करने पहुंचे भक्त चबूतरे पर कंबल ओढ़कर सोए पुजारी के पास खून देखकर सहम गए। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग और परिवारवाले भी वहां पहुंचे। एसओ अरविंद कुमार तिवारी मयफोर्स पहुंचे। मंदिर परिसर खुला था। पुजारी के खूंटी पर टंगे कुर्ते में 320 रुपये थे। दानपात्र खुला था लेकिन उसमें कुछ सिक्के पड़े थे। दो-तीन घंटे गायब थे। एसपी कवींद्र प्रताप सिंह भी सुबह 10 बजे फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। फोरेंसिंक टीम ने बताया कि पुजारी को सोते वक्त गोली मारी गई है। क्योंकि वह जिस करवट सोए थे, उसी करवट में उनका शव मिला। वारदात का वक्त भी रात एक बजे के आसपास माना गया। पुजारी के कान के ऊपर एक बड़ा निशान और छोटा निशान पाया गया। एसपी ने बताया कि पुजारी के छोटे भाई बुद्धराज की ओर से अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।  अभी तक हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed