फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Police caught making an illegal weapon

पुलिस ने एक को अवैध रूप से हथियार बनाते पकड़ा

Mon, 23 Nov 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 23 Nov 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police caught making an illegal weapon

खेतों के बीच एक कोठरी में संचालित अवैध असलहा फै

विज्ञापन
क्ट्री को संचालक समेत पुलिस ने दबोचा है। जेल से छूटने के बाद आरोपी दोबारा असलहे बनाने में जुट जाता था। उसके हाथों से तैयार असलहे सीमावर्ती जिले रायबरेली, डलमऊ , उन्नाव, कौशांबी तक सप्लाई होते हैं।

थाना क्षेत्र के अढ़ार(जमरावां) गांव में पुलिस ने शनिवार रात को छापेमारी की। गांव के खेतों के बीच एक कोठरी में चुन्नू पाल असलहे बनाते मिला। मौके से पुलिस को एक तैयार तमंचा, अद्धी बंदूक समेत चार अधबने असलहे मिले हैं।

इसके साथ असलहा बनाने के उपकरण, लोहे की नाल, छेनी, छथौड़ा, रिपीटर, रेती, फायरिंग पिन, पत्ती, ट्रेगर, ट्रेगरगार्ड भी बरामद हुए है। एसआई ओपी द्विवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में 16 मुकदमे दर्ज हैं।

करीब एक साल पहले चुन्नू पाल को अवैध असलहा फैक्ट्री के साथ पकड़ा गया था। दोबारा फिर से असलहे निर्माण का काम छह माह से शुरू कर रखा था। इसके बनाए असलहों को कई जिलों के बदमाश लेकर जाते हैं।

एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक तरीके से निपटाने के लिए अभियान चलाकर असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई। थाने के एसआई ओपी द्विवेदी समेत टीम को पांच हजार का इनाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed