{"_id":"99b810b1f4aa36a8fadecc6b7b6e4bb2","slug":"on-the-strength-of-masked-miscreants-looted-pistol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के कुशारा गांव में गुरुवार
विज्ञापन
रात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक घर में लूटपाट की। लेकिन पुलिस
इसे संदिग्ध मान रही है।
कुशारा गांव निवासी मोतीलाल ने बताया कि रात में वह घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। तभी नकाब लगाए पांच लोग आए और उससे तंबाकू मांगी। जैसे ही वह तंबाकू देने लगा, उसी समय एक नकाबपोश ने तमंचा सटा दिया।
चीखने की कोशिश करने पर गोली मारने की धमकी दी। तमंचे की वजह से वह डर गया। फिर बदमाशों ने तमंचा सटाकर उससे दरवाजे का ताला खुलवाया। बाद में नकाबपोश उसे घर के अंदर खींच ले गए।
बदमाशों ने वहां रखे टीवी, सीडी, कपड़े आदि सामान समेट लिया और पांच हजार की नगदी लेकर भाग निकले। रात में डर की वजह से वह बदमाशों और वारदात के बारे में कुछ भी नहीं बोल पाया। भोर में पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाल केके यादव का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है, जांच बाद कार्रवाई की जाएगी।