{"_id":"57dd91734f1c1b5e48d4881f","slug":"murder-instead-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बदले हुई हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के बदले हुई हत्या
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
परिजनों से पूछताछ करते सीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असोथर थानाक्षेत्र के आकूपुर गांव में मेड़ बांधने के विवाद में शनिवार को दो लोगों की हत्या हो गई। पहले वृद्ध किसान ने लाइसेंसी बंदूक से युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने हत्यारोपी वृद्ध को पीट-पीट कर मार डाला। एसपी कलानिधि नैथानी ने घटनास्थल का जायजा लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
आकू पुर गांव के छिहुलिया बाग निवासी सुरेश साहू (35) के खेत के बाद ही रामनरेश शुक्ल (70) की बाग है। शनिवार को सुरेश अपने खेत में मेड़ बांध रहा था। रामनरेश शुक्ल ने मेड़ बांधने का विरोध किया। दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि रामनरेश ने घर गया और लाइसेंसी बंदूक लेकर खेत में आ गया। उसने सुरेश को धमकी दी, लेकिन वह मेड़ बांधता रहा।
विज्ञापन
इस पर रामनरेश ने गोली मार दी। सुरेश की खोपड़ी के चीथडे़ उड़ गए। गोली चलने की आवाज सुन सुरेश के भाई और ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े। रामनरेश बंदूक लेकर भागने लगे। इस पर ग्रामीणोें ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया और बंदूक छीनकर कुंदे से पीटने लगे।
विज्ञापन
उसके गिरने पर लोगों ने लात-घूसों से उसके मरने तक पीटते रहे। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ने बताया कि दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम परिसर भेजा गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।