फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Murder by trying to lay

जमानत पर छूटे हत्यारोपी ने की कुकर्म की कोशिश

Sun, 27 Dec 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 27 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Murder by trying to lay

तीन माह पहले जमानत पर छूटे हत्यारोपी ने गुरुवार रात

विज्ञापन
दस साल के बच्चे से कुकर्म की कोशिश की। नाकाम होने पर बच्चे को गला दबाकर मारना चाहा। गांव के लोगों के पहुंच जाने पर बच्चा बचा। बता दें कि इसी आरोपी ने तीन साल पहले एक बच्ची को रेप के बाद मार डाला था।

कुकर्म के प्रयास की यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड स्थित मवईया गांव की है। गांव में रहने वाले एक परिवार में गुरुवार रात मुंडन संस्कार का आयोजन था। रात को बच्चे डीजे पर डांस कर रहे थे।

इसी दौरान हत्यारोपी शशि ने कक्षा छह के छात्र को रुपये देने का लालच देकर बुलाया। शराब के नशे में शशि छात्र को बहला फुसला कर गांव में ही एक सुनसान गली में ले गया। वहां कुकर्म की कोशिश करने लगा।

बच्चे ने चीख पुकार मचाई तो गला दबाकर मारने की कोशिश की। तभी निमंत्रण से लौट रहे लोगों को गली में आवाज सुनाई दी। ग्रामीण दौड़कर पहुंचे तो आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग निकला। बच्चे ने आपबीती बताई।

परिजनों ने कोतवाली पुलिस को मामले की खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को उठा लिया।

परिजनों ने आरोपी को बुलाया और छिपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed