फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   mote mahaadevan mandir get par maarapeet, bavaal

मोटे महादेवन मंदिर गेट पर मारपीट, बवाल

Tue, 20 Jun 2017 12:25 AM IST
फतेहपुर
फतेहपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
mote mahaadevan mandir get par maarapeet, bavaal
कोतवाली में मौजूद दोनों समुदाय के लोग - फोटो : amarujala
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोटेमहादेवन मंदिर में सोमवार शाम पड़ोसी जिले के दर्शनार्थियों को रोकने पर मारपीट व बवाल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर हालात पर काबू पाया। तनाव देखते हुए मंदिर प्रवेश मार्ग पर पुलिस लगा दी गई है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। मारपीट के आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


 कानपुर से कुछ दर्शनार्थी सोमवार रात करीब आठ बजे कार से मोटे महादेवन मंदिर दर्शन के लिए आए थे। मंदिर प्रवेश मार्ग पर कुछ लोगों ने सामान फैला रखे थे और वाहन भी आड़े-तिरछे खड़े थे। इन लोगों ने दर्शनार्थियों को कार प्रवेश द्वार से आगे ले जाने से रोक दिया। इसी बीच मंदिर परिसर में पूजा कर रहे शहर के वर्मा चौराहा निवासी बीनू सिंह आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने चालक को कार अंदर ले चलने को कहा। इस पर कार को भीतर जाने से रोकने वाले आक्रोशित हो गए और हाथापाई होने लगी। कुछ ही देर में वहां कई अन्य युवक आ गए और बीनू पर हमला बोल दिया। मारपीट होते देख कार सवार दर्शनार्थी निकल भागे। बीनू को पीटने की खबर वर्मा चौराहा वालों को लगी तो उनके समर्थन में तमाम लोग मंदिर गेट पर जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बीनू को पहचानने वाले कुछ लोगों ने घटनास्थल पर उनका बीच-बचाव भी किया। कार रोकने वाले दूसरे समुदाय के होने की वजह से कोतवाली पुलिस व कई थानों की फोर्स भी मौके पर आ गई। पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले। कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि दोनाें पक्ष को हिदायत दी है कि मंगलवार से मोटे महादेवन मंदिर रोड पर कोई अतिक्रमण व आड़ा-तिरछा वाहन नहीं खड़ा करेगा।


वहां जो भी वाहन दिखेगा उसे सीज किया जाएगा। साथ ही वाहन मालिक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  सुरक्षा की दृष्टि से शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed