{"_id":"57e6cb2c4f1c1b5d19a82168","slug":"missing-teen-found-eight-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह से लापता किशोर मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ माह से लापता किशोर मिला
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में मिला बच्चा।
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर। आठ माह से लापता किशोर अनुज शुक्ला (13) को पुलिस आपरेशन स्माइल अभियान के तहत खोजकर ला सकी है। घरवालों के नंबर पर अनुज की आई एक कॉल ने सर्विलांस के सहारे भटक रहे परिजनों को बेटे से मिला दिया। अनुज शुक्ला सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर देवीगंज निवासी रामशरन का बेटा था। उसे राधानगर चौकी इंचार्ज गोविंद देव मिश्रा कानपुर देहात अकबरपुर रूरा स्थित एक होटल से शनिवार शाम लेकर आए। उन्होंने बताया कि अनुज होटल में काम कर रहा था। वह अप्रैल में घर से बगैर कुछ बताए चला गया था। वह परिजनों की डांट के डर से घर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
उसने कुछ दिन पहले घरवालों के नंबर पर कॉल की थी। उसी नंबर को सर्विलांस में ट्रेस किया गया। लोकेशन पर टीम रूरा पहुंची और किशोर को बरामद किया। उससे पूछताछ में बताया कि उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इसी वजह से घूमने के इरादे से चला गया था। आठ महीने में मुंबई व केरल रहा है। छिटपुट काम कर भरण पोषण करता है। वापस लौटने पर कानपुर आया। तब उसे कुछ लड़के होटल में काम कराने ले गए थे।
विज्ञापन