फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Missing boy's body was found in the well of the week

हफ्ते से लापता बालक का शव कुएं में मिला

Tue, 29 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 29 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Missing boy's body was found in the well of the week
डेमो - फोटो : demo pic
सात दिन से लापता बालक का शव सोमवार को गांव के बाहर कुएं में उतराता मिला। परिवारीजनों ने एक हाथ पर रस्सी बंधी होने जैसा दाग और चेहरे पर घाव देख हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला असोथर थाने के कौंडर ग्रामसभा के मजरे जानिकपुर का है। इसी थाना क्षेत्र के जमलामऊ गांव के मजरे गड़रइनडेरा निवासी अर्जुन पाल का ननिहाल जानिकपुर में है। वह कई साल से बीवी-बच्चों के साथ यहीं रह रहे हैं।
विज्ञापन


अर्जुन का इकलौता बेटा रवींद्र (9) छोटी बहन चंदावती के साथ 21 नवंबर को घर के दरवाजे पर खेल रहा था। अर्जुन ने बताया कि चंदा किसी काम से अंदर चली गई। लौट कर आई तो भाई नहीं था। उसने मां सत्यवती को बताया। परिवारीजनों ने नाते-रिश्तेदारी और आसपास रवींद्र को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। 22 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बकौल अर्जुन पुलिस ने उसके बेटे को तलाशने में रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन


सोमवार सुबह सात बजे नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर गए लोगों को राम प्रताप सिंह के कुएं से उठती बदबू ने परेशान कर दिया। लोगों ने झांक कर देखा तो शव पड़ा था। जानकारी पाकर अर्जुन वहां पहुंचे। कपड़े से पहचान हुई। रवींद्र की लिाश सड़कर फूल चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। एसओ नरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि संदेह के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर काफी कुछ निर्भर करेगा। उसी के अनुरूप कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed