{"_id":"5a9adb614f1c1bfe7e8b8856","slug":"missing-body-found-dead-suspected-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव मिला, हत्या का शक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का शव मिला, हत्या का शक
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लापता युवक का शव 24 घंटे बाद शनिवार शाम खेत में मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के सुंदरपुर कछेउरा गांव निवासी छत्रपाल कुशवाहा का बेटा वेद प्रकाश उर्फ वेदू (24) इकलौता था। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से निकला था। उसके बाद नहीं लौटा। शनिवार शाम ग्रामीणों ने सुमित के गेहूं के खेत के पास छोटे गड्ढे में वेदू की लाश देखकर परिजनों को खबर दी। गेहूं के खेत में कुछ जगह पर पेड़ टूटे थे। चेहरे और शरीर पर कीचड़ लगा था। नाक, मुंह से खून बहा था। मां श्रीमती व बहन आशा देवी रो-रो कर बेहाल हो गईं।
मां श्रीमती ने बताया कि उसके बेटे को किसी ने बहाने से बुलाया होगा। शराब पिलाकर खेत में हत्या कर दी। उनकी किसी से रंजिश नहीं है। ग्रामीणों ने हत्यारोपी के पकड़े जाने की मांग कर पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। थानेदार घनश्याम पांडेय ने बताया कि खेत में पानी भरा है। शराब के नशे में गिरने से मौत हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।