फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Married found hanging from noose

फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Tue, 21 Feb 2017 05:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Tue, 21 Feb 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
Married found hanging from noose
डेंडासाई गांव में मौत के बाद लगी भीड़ - फोटो : Amar ujala
 थाना क्षेत्र के डेंडासाई गांव में विवाहिता सीमा देवी (23) का शव रविवार सुबह कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। कच्ची दीवार तोड़कर शव को बाहर निकाला जा सका। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



सीमा देवी खखरेरू थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी चंद्रमोहन की बेटी थी। उसकी शादी 2013 में डेंडासाई गांव निवासी सुरेंद्र पाल से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, कुछ दिनों से दंपति के बीच अनबन चल रही थी। सुरेंद्र शनिवार रात तिरसुनपुर गांव शादी समारोह में गया था। घर में उसकी शादीशुदा बहन पुष्पा और छोटा भाई मान सिंह  था। बताया कि ससुर बाबूलाल रविवार सुबह भेड़ चराने चले गए थे। पुष्पा चारा लाने गई थी। घर में मान सिंह था।
विज्ञापन



वहां पहुंची पड़ोसी महिला ने मान सिंह से सीमा के बारे में पूछा तो उसने बताया कि भाभी सुबह से कमरे के बाहर नहीं आई है। तभी पुष्पा भी घर आ गई। उसने सीमा के कमरे में झांक कर देखा तो उसके होश गुम हो गए। छत की धन्नी के सहारे साड़ी के फंदे से सीमा लटकी हुई थी। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। जब दरवाजा नहीं खुला तो कच्ची दीवार तोड़कर शव को निकाला गया। सीमा की मां सुक न्या ने आरोप लगाया कि दामाद के किसी और महिला से भी संबंध थे। इसकी शिकायत शुक्रवार को मोबाइल पर बेटी ने की थी। वह काफी परेशान रहती थी। उसने मायके बुला ले जाने को कहा था। बेटी के विरोध करने पर ससुरालीजनों ने उसे मार डाला होगा। इसके बाद फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। एसएसआई धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। समाचार भेजे जाने तक हालांकि इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed