{"_id":"595a8de64f1c1b0e448b4760","slug":"inter-college-teacher-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कालेज के टीचर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटर कालेज के टीचर की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
भखरना हत्याकांड की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। कोतवाली क्षेत्र के भखरना गांव में रविवार रात रसायन विज्ञान के टीचर व कोचिंग संचालक बालकृष्ण तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मोबाइल पर बात करते हुए बाग की ओर जा रहे थे। सुबह हत्या की जानकारी परिजनों को ग्रामीणों ने दी। एएसपी ने मामूली सुराग हाथ लगने पर टीम को सतर्क कर दिया है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
भखरना के बालकृष्ण तिवारी (46) खागा कस्बे के जनहितकारी इंटर कालेज में टीचर थे। वह कस्बे में ही कोचिंग चलाते थे। इन दिनों गांव के बाहर निजी नलकूप लगवा रहे थे। रविवार रात साढ़े 10 बजे नलकूप से लौट कर घर आए और बरामदे में छोटे भाई मनोज कुमार और भतीजे अविनाश के बगल में चारपाई पर सो गए। मनोज ने बताया कि रात 11 बजे बड़े भाई के मोबाइल की घंटी बजी तो वह बात करते हुए बाहर निकल गए। नींद में होेने की वजह से उसने ध्यान नहीं दिया। सुबह भाई का शव घर से महज 50 मीटर की दूरी पर एक बाग में मिला। सीने, हाथ और कमर में गोली मारी गई थी। एएसपी विनोद कुमार ने सीओ अतुल चौबे और इलाकाई पुलिस के साथ पहुंच कर हत्या के कारणों की तलाश की। इनके दोनों मोबाइल पुलिस को घटनास्थल पर नहीं मिले। परिवार में पत्नी स्वर्णरेखा, बेटा वरुण, हर्ष, बेटी शिवानी व काजोल हैं। सभी नाबालिग हैं। एएसपी ने बताया कि पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस की जांच के हैं ये बिंदु
किसका फोन आने पर घर से बात करते हनिकले। मोबाइल फोन कौन ले गया।
किसी से हाल के दिनों में कोई रंजिश तो नहीं हुई।
गांव के कुछ लोगों के मुताबिक एक महिला का भी नाम आ रहा। कहीं आशनाई का चक्कर तो नहीं।
कोचिंग की प्रतिस्पर्द्धा तो वजह नहीं। स्कूल की ओर से कोई दबाव था या नहीं।
--