फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In stone pelting police officer , sipahi wounded

पथराव में पुलिस अफसर, सिपाही जख्मी

Sun, 29 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 29 Nov 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
In stone pelting police officer , sipahi wounded

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के गुनीर ग्राम पंचायत के मजरे दलाखेड़ा में

विज्ञापन
शुक्रवार देर रात जिला पंचायत सदस्य विनोद विश्वकर्मा पर हमले के बाद दोनों प्रत्याशी पक्षों के जुटने पर मारपीट और हवाई फायरिंग से स्थिति तनावपूर्ण रही। सुबह इसी मुद्दे पर रोड जाम करने के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज करने पर पथराव हुआ। जिसमें पुलिस अफसर व सिपाही चुटहिल हुए। आंसू गैस के गोले और रबर फायरिंग कर हालात को काबू में किया गया। उधर, पुलिस ने विरोधी जिला पंचायत सदस्य पिंटू सिंह समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। विनोद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएम व एसपी ने भी बाद में मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

बता दें कि मलवां विकास खंड की ग्राम पंचायत गुनीर से जिला पंचायत सदस्य पिंटू सिंह की मां शंकुतला देवी व विश्वकर्मा महासभा के प्रांतीय नेता विनोद विश्वकर्मा की पत्नी रेखा विश्वकर्मा प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन


घायल विनोद ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग तीन बजे उन्हें खबर मिली कि मां को जिताने के लिए जिला पंचायत सदस्य पिंटू सिंह गुनीर के मजरे दलाखेड़ा में वोटरों को रुपये व साड़ियां बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वह अपने समर्थक मंगल साहू व अन्य के साथ पहुंचे। आरोप है कि वहां पिंटू सिंह व उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया। तब तक मारते-पीटते रहे जब तक अचेत नहीं हो गए।

पिंटू सिंह व उनके समर्थकों ने फायरिंग कर वोटरों को भी धमकाया। समर्थकों की संख्या बढ़ने पर आरोपी भागे। इधर, उन्हें लहूलुहान हालत में गोपालगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। देर रात ही काफी संख्या में समर्थक पहुंच गए और विनोद की हालत चिंताजनक देख भड़क उठे।

इसके बाद सुबह जीटी रोड हाइवे जाम कर नारे लगा गिरफ्तारी की मांग करने लगे। फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जाम हटाने को कहा, इस पर कहासुनी फिर बात बढ़ गई। पुलिस ने लाठी भांजी तो भीड़ पुलिस पर पथराव करने लगी।

सीओ बिंदकी आरके वर्मा ने बताया कि उनके अलावा एएसपी कमल सिंह यादव,  सीओ सिटी व थानाध्यक्ष कल्यानपुर अजय सेठ व कुछ पुलिसकर्मी चुटहिल हुए।

पथराव में सीओ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। जैसे-तैसे भीड़ को समझाकर मामला शांत कराया गया। विनोद विश्वकर्मा की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य पिंटू सिंह गौतम, अंजय सिंह, विक्रम सिंह, पिंटू तिवारी राज सिंह, राममनोहर समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है।


एसओ अजय सेठ की तहरीर पर एक सैकड़ा ग्रामीणों पर बलवा, सेवेन सीएल एक्ट, आचार संहिता का उल्लंघन  कर मतदान में अशांति फै लाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कई नामजद भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed