फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In cash-strapped owner of trucks

आर्थिक तंगी में ट्रकों का मालिक बना लुटेरा

Fri, 11 Dec 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 11 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
In cash-strapped owner of trucks

कानपुर श्याम नगर का अकील अहमद को लूटपाट के पीछे

विज्ञापन
आर्थिक तंगी है। उसने बताया कि वह चौडगरा फतेहपुर में न्यू स्टार ढाबे का संचालक था। उसके पास अभी तीन ट्रक भी है। कुछ दिन पहले उसका पैर टूट गया था। कारोबार में भी काफी नुकसान हुआ। उसने ट्रकों के टायर बेचकर अपना इलाज कराया। धंधे को वापस पटरी में लाने के  लिए शौकी के कहने पर गलत रास्ता चुना है।
 
पुलिस के मुताबिक वह लोग खड़े ट्रकों के बगल में अपनी कार को सटाकर खड़ा कर देते हैं। इसके बाद ट्रक का डीजल टैंक का लॉक तोड़कर चोरी करते हैं। इसके बाद ट्रक चालकों को बंधक बनाकर तमंचे की नोंक पर लूट पाट करते हैं।

हाल में खागा हाइवे पर दो घटनाएं और एक बिंदकी में रात के समय की हैं। इसके अलावा कोई भी घटना नहीं की है। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

आरोपियों के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई हो रही है। खागा और बिंदकी मार्ग में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुके गैंग के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज करती तो आरोपियों के पकड़े जाने के बाद बड़ा खुलासा होता।

लेकिन पुलिस ने अपना सिरदर्द दूर करने के लिए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब पुलिस के पास आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई के लिए मजबूत ग्राउंड नहीं बचा है।

मलवां पुलिस ने एक माह पहले जाइलो कार से डीजल लूट की घटनाएं करने वाले गैंग के सदस्य शेखू समेत चार शातिरों को गिरफ्तार किया था। उस समय शौकी पुलिस से बचकर भाग गया था।

इससे पहले थरियांव थाना क्षेत्र हाइवे में लूट के मामले में शौकी फरार हो गया था। कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े लुटेरे भी फरार साथी शौकी को गैंगलीडर बता रहे हैं।

इनका उन्नाव कनेक्शन यह है कि शेखू और शौकी गैंग एक साथ लूटपाट करता था। इनकी कुछ सदस्यों को चार माह पहले उन्नाव पुलिस ने भी जाइलो कार के साथ पकड़ा था। इस तरह से लुटेरों की कड़ी कई जिलों के हाइवे पर होने वाली लूट की घटनाओं से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed