फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   HCP woman killed in train collision

मालगाड़ी की टक्कर से महिला एचसीपी की मौत

Sat, 10 Dec 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Sat, 10 Dec 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
HCP woman killed in train collision
शां‌ति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के महिला थाने में तैनात एचसीपी शांति देवी (50) की शुक्र वार को रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। वह शहर में वीआईपी ड्यूटी करने आई थीं। समारोह स्थल जाते समय सुबह लगभग सवा नौ बजे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन



शांति तिवारी कानपुर देहात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर निवासी कामता त्रिपाठी की पत्नी थीं। तैनाती कई साल से बांदा जिले के महिला थाने में थी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा व्यवस्था की ड्यूटी पर आई थीं। सुबह लगभग सवा नौ बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के सादीपुर रेलवे फाटक पार कर रही थीं कि अप लाइन में आई मालगाड़ी की टक्कर लग गई। उछलकर काफी दूर गिरीं। उनके सिर में गंभीर चोट लगी। घटना की खबर पर जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने पुलिस लाइन में खबर दी। आरआई श्रीभगवान मौके  ने घायल एचसीपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां पर डाक्टरों ने एचसीपी को मृत घोषित कर दिया। एचसीपी के इकलौते बेटे श्यामजी का रो-रो कर हाल बेहाल रहा। उसने बताया कि मां से अनबन से पिता कई सालों से साथ नहीं रहते हैं। उसके पिता कहां है इसका भी पता नहीं है। वह अपनी मां के साथ ही रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद बेटे के साथ एंबुलेंस से भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed