फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Gold bullion closed against businessman shot

कारोबारी को गोली मारने के खिलाफ बंद रहा सराफा बाजार

Tue, 25 Jul 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Tue, 25 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gold bullion closed against businessman shot
बिंदकी में बंद सराफा बाजार। - फोटो : अमर उजाला

बिंदकी। सराफ कारोबारी ज्ञानेंद्र स्वर्णकार को लूट का विरोध करने पर गोली मारने के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने सराफा की दुकानें बंद रखीं। काली पट्टी बांधकर व्यापारी जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे।  वहां पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। तहसील में एसडीएम की गैरमौजदूगी पर व्यापारियों ने सीओ दफ्तर जाकर सीओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें घटना का जल्द खुलासा न होने आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन


सोमवार शाम नमकाही बाजार निवासी सराफ ज्ञानेंद्र स्वर्णकार को घर के पास गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस दौरान बाइकसवार लुटेरों ने जेवरात से भरा बैग छीनने की कोशिश की थी। गोली हाथ में लगने से सराफ का कानपुर में इलाज हो रहा है। वह खतरे से बाहर हैं। मंगलवार को सराफा कारोबारियों में जबरदस्त आक्रोश दिखा। सराफा कारोबारियाें ने दुकानें नहीं खोलीं। सराफ मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में जुलूस निकलकर ज्ञापन दिया गया। तहसील में एसडीएम सत्य प्रकाश सिंह के मौजूद न रहने पर व्यापारी सीओ अभिषेक तिवारी के पास पहुंचे। आधा घंटे बातचीत के दौरान सीओ ने व्यापारियों को सुरक्षा देने और जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। सीओ ने व्यापारियों को सुझाव भी दिया वह सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ-साथ प्राइवेट सुरक्षा गार्ड भी रखें। इस मौके पर गंगेश ओमर, संजय सैनी, उमेश सोनी, रामजी गुप्ता, संतोष कुमार, शकील न्यारिया, जाहिद खान उर्फ बन्ने भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



महिलाओं ने घेरी कोतवाली
बिंदकी। नगर के सराफ ज्ञानेंद्र पर लूटपाट के इरादे से हुए जानलेवा हमले के विरोध में महिलाएं भी उतर आई हैं। ज्ञानेंद्र की पत्नी राधा व सात मई को इसी अंदाज में लूट का शिकार हुए कुलदीप की पत्नी सुनीता के नेतृत्व में महिलाओं ने कोतवाली घेरा। महिलाओं ने कोतवाल शैलेंद्र सिंह के पास पहुंच कर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि अगर पुलिस दोनों वारदातों का 48 घंटे में खुलासा नहीं करती है तो वह भी आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेटे की तहरीर पर एफआईआर
बिंदकी। सराफ ज्ञानेंद्र के साथ हुई वारदात के मामले में सराफ के बेटे अर्चित की ओर से कोतवाली मेें तहरीर दी गई जिसमें लूटपाट के इरादे पिता को गोली मारने का जिक्र के साथ पूरा घटनाक्रम दर्शाया गया है। बेटे ने सुरक्षा की गुहार भी लगाई गई है।


बांदा और फतेहपुर के बदमाशों की घेराबंदी
बिंदकी(फतेहपुर)। सराफ ज्ञानेंद्र के साथ हुई वारदात ने पुलिस को चैलेंज दे दिया है। एसपी कवींद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कई टीमें गठित की गई हैं। इसके साथ ही एसओजी को भी लगाया गया है। पुलिस और एसओजी रात में ही जिले के संदिग्ध ठिकानों की टोह लेने के साथ बांदा जिले के लिए रवानी हो गईं। टीमों ने कुछ शातिरों को दबोच भी लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।सराफ को गोली मारने की खबर पर एसपी रात में ही बिंदकी पहुंचे थे। उन्होंने सर्किल के सारे पुलिस स्टेशन के अफसरों को बुलाकर घटना का जल्द से जल्द वर्क आउट करने के निर्देश दिए थे। पुलिस के साथ एसओजी को भी जिम्मा सौंपा था जिसके बाद पुलिस और एसओजी के लोग वर्कआउट पर लग गए। इनकी टीमों ने जिले के कई स्थानों पर दबिश देने के साथ बांदा का रुख किया है। कुछ शातिरों को पुलिस ने कस्टडी में लिया है। एएसपी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द सफलता मिलने की उम्मीद है।


 स्केच के लिए इलाहाबाद से आर्टिस्ट को बुलाया
बिंदकी। सीसीटीवी कैमरे में कैद बाइक सवार लुटेरों का स्केच तैयार करने के लिए इलाहाबाद से आर्टिस्ट को बुलाया गया है। साथ ही वीडियो भी सोशल साइट्स पर वायरल किया गया है। पुलिस का मानना है कि स्केच और वीडियो वायरल होने से उन्हें सुराग मिलने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed