{"_id":"57192a884f1c1baa208b4bb1","slug":"girl-s-murder-police-suspect-honor-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की की हत्या, पुलिस को ऑनर किलिंग का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की की हत्या, पुलिस को ऑनर किलिंग का शक
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 22 Apr 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
नप्पी का हाता में घटनास्थल पर पहुंचे एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के हरिहरगंज नप्पीहाता मोहल्ले में 30 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। पुलिस ने घर का ताला तोड़कर शव बरामद किया। घटना के बाद से फरार पिता और भाई की तलाश की जा रही है। पुलिस को शक है कि यह ऑनर किलिंग हो सकती है। एसपी ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
मारी गई युवती परवीन नप्पीहाता मोहल्ला निवासी अब्दुल रहमान की बेटी थी। अब्दुल रहमान अपने बेटे इमरान के साथ दूध का चट्टा चलाता है। पत्नी की मौत हो चुकी हैं। परवीन एमए पास थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पड़ोसियों को गुरुवार सुबह से ही पिता-पुत्र नहीं दिखे और घर पर सन्नाटा पसरा था।
विज्ञापन
शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गेट फांदकर घर में दाखिल हुई। ताला तोड़कर पीछे वाले कमरे में पहुंची तो परवीन का शव पड़ा था। युवती की जीभ बाहर निकली थी। गले पर काला निशान था। इससे गला घोंटे जाने की आशंका है। पास ही खून भी पड़ा था। माना जा रहा है कि हत्या बुधवार रात या गुरुवार तड़के की गई है।
विज्ञापन
एसपी कलानिधि नैथानी ने घर का चप्पा-चप्पा खंगाला। घटना की खबर पाकर आए अब्दुल रहमान के दामाद कलक्टरगंज निवासी इस्लाम परिवार सहित पहुंचे। उन्होंने एसपी को बताया कि ससुर को इलाकाई लोगों ने गुरुवार सुबह स्टेशन के पास देखा था। इसके बाद से ससुर और साले इमरान का कोई पता नहीं है। इमरान नौ बहनों में अकेला भाई है। एसपी ने बताया कि परवीन की हत्या का शक उसके पिता और भाई पर है। इनके पकड़े जाने पर ही तस्वीर साफ होगी।