{"_id":"4c39557e520a6a96436b777443fc8331","slug":"frantic-escape-from-prison-by-the-vicious-robbery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से छूटते ही शातिर ने की ताबड़तोड़ लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से छूटते ही शातिर ने की ताबड़तोड़ लूट
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यारह दिन पहले जेल से छूटे शातिर दिमाग लुटेरे मनोज
विज्ञापन
रैदास उर्फ बबलू ने एक गैंग तैयार कर ताबड़तोड़ लूटें की। पुलिस लाइन में
शुक्रवार को एसपी कलानिधि नैथानी ने जनवरी माह में हुई चार लूटों का
पर्दाफाश किया। पुलिस ने मनोज को क्राइम ब्रांच, सदर कोतवाली, हुसैनगंज
थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को जयराम नगर मोहल्ले से
पकड़ने का दावा किया है। नई बाजार निवासी मनोज रैदास के साथ महेश कुमार
रैदास व महेंद्र कुमार रैदास निवासी अजईपुर कोतवाली खागा भी पकड़े गए हैं।
दोनों सगे भाई हैं। छोटू नाम का एक आरोपी फरार है। विभिन्न लूटों की रकम के
तौर पर आरोपियों के पास से 16 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, कपड़े, गहने व
तीन तमंचे व बाइक बरामद हुई है। मास्टरमाइंड मनोज का लंबा आपराधिक इतिहास
है। वहीं महेश मलवां थाने में लूटपाट करते धरा गया था और गैंगस्टर में
वांछित था।
महिला से हुई लूट का खुलासा
18 जनवरी की शाम को न्यू सिविल लाइन आईटीआई रोड निवासी अरुणा श्रीवास्तव रिक्शे से घर जा रही थी। आईटीआई रोड के पास बैग लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। बैग में मोबाइल, चार हजार रुपये, पायल और अंगूठी थी। पुलिस ने महिला के पायल, मोबाइल व नगदी बरामद करने का दावा किया है।
लूटी गई बाइक से करते थे वारदात
21 जनवरी की रात 11 बजे खागा कोतवाली के मुक्तिधाम हाइवे पर तीन बदमाशों ने बाइक सवार सगे भाइयों पुनीत और मनीष दुबे निवासी चौड़ाखेर खागा से बाइक नकदी लूटी थी। दोनो भाई टावरों में डीजल सप्लाई का काम करते थे। दोनों रात को ऐरायां जा रहे थे। पुलिस ने टावर कंपनी मैनेजर राजेश बाजपेयी निवासी स्वर्ण जयंती नगर थाना विधनू कानपुर की तहरीर पर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। यह पैशन प्रो बाइक भी बरामद हुई है। एसपी ने मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बाद रिपोर्ट लूट में तरमीम करने के निर्देश दिए हैं। खागा की कोतवाली में चोरी में दर्ज पैशन-प्रो बाइक का तीनों बदमाश लूट में धड़ल्ले से प्रयोग करते थे। बदमाशों ने दूसरी बाइक का नंबर प्लेट पलट कर बाइक में लगा दिया था। इस बाइक को घटना को अंजाम देने के समय ही निकालते थे। बाकी समय में गांव में खेतों पर बाइक को छुपाकर रखते थे।
हुसैनगंज मां-बेटे से लूटकांड
23 जनवरी की रात हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा मोड़ पर भलेवां गांव के रामप्रताप प्रजापति और उसकी मां के साथ लूट हुई थी। वह शादी के सामान घर लेकर जा रहे थे। साड़ियां, कपड़े, जेवरात, मोबाइल लूटा गया था। इस घटना को इन्हीं बदमाशों ने अंजाम दिया था। लूटा मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है।
महिला से एक लाख की लूट का खुलासा
27 जनवरी की दोपहर पथरकटा चौराहे के पास अनवरी बेगम पत्नी अमीर हसन निवासी खंजड़ी नीम मसवानी से लूट हुई थी। महिला एक लाख रुपये एसबीआई से लेकर उधार चुकाने जा रही थी। महिला रिक्शे में रुपयों भरा झोला लिए थी। तभी रिक्शे के पास से बाइक सवार बदमाश गुजरे और झोला लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना में इन्हीं बदमाशों का हाथ है लेकिन पुलिस के पास बरामदगी के गिने चुने रुपये हैं। पुलिस बाकी रुपये फरार आरोपी के पास होने का दावा कर रही है।