फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Frantic escape from prison by the vicious robbery

जेल से छूटते ही शातिर ने की ताबड़तोड़ लूट

Sat, 30 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 30 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Frantic escape from prison by the vicious robbery

ग्यारह दिन पहले जेल से छूटे शातिर दिमाग लुटेरे मनोज

विज्ञापन
रैदास उर्फ बबलू ने एक गैंग तैयार कर ताबड़तोड़ लूटें की। पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसपी कलानिधि नैथानी ने जनवरी माह में हुई चार लूटों का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मनोज को क्राइम ब्रांच, सदर कोतवाली, हुसैनगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को जयराम नगर मोहल्ले से पकड़ने का दावा किया है। नई बाजार निवासी मनोज रैदास के साथ महेश कुमार रैदास व महेंद्र कुमार रैदास निवासी अजईपुर कोतवाली खागा भी पकड़े गए हैं। दोनों सगे भाई हैं। छोटू नाम का एक आरोपी फरार है। विभिन्न लूटों की रकम के तौर पर आरोपियों के पास से 16 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, कपड़े, गहने व तीन तमंचे व बाइक बरामद हुई है। मास्टरमाइंड मनोज का लंबा आपराधिक इतिहास है। वहीं महेश मलवां थाने में लूटपाट करते धरा गया था और गैंगस्टर में वांछित था।  

महिला से हुई लूट का खुलासा
18 जनवरी की शाम को न्यू सिविल लाइन आईटीआई रोड निवासी अरुणा श्रीवास्तव रिक्शे से घर जा रही थी। आईटीआई रोड के पास बैग लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। बैग में मोबाइल, चार हजार रुपये, पायल और अंगूठी थी। पुलिस ने महिला के पायल, मोबाइल व नगदी बरामद करने का दावा किया है।

लूटी गई बाइक से करते थे वारदात
21 जनवरी की रात 11 बजे खागा कोतवाली के मुक्तिधाम हाइवे पर तीन बदमाशों ने बाइक सवार सगे भाइयों पुनीत और मनीष दुबे निवासी चौड़ाखेर खागा से बाइक नकदी लूटी थी। दोनो भाई टावरों में डीजल सप्लाई का काम करते थे। दोनों रात को ऐरायां जा रहे थे। पुलिस ने टावर कंपनी मैनेजर राजेश बाजपेयी निवासी स्वर्ण जयंती नगर थाना विधनू कानपुर की तहरीर पर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की थी। यह पैशन प्रो बाइक भी बरामद हुई है। एसपी ने मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बाद रिपोर्ट लूट में तरमीम करने के निर्देश दिए हैं। खागा की कोतवाली में चोरी में दर्ज पैशन-प्रो बाइक का तीनों बदमाश लूट में धड़ल्ले से प्रयोग करते थे। बदमाशों ने दूसरी बाइक का नंबर प्लेट पलट कर बाइक में लगा दिया था। इस बाइक को घटना को अंजाम देने के समय ही निकालते थे। बाकी समय में गांव में खेतों पर बाइक को छुपाकर रखते थे।

हुसैनगंज मां-बेटे से लूटकांड
23 जनवरी की रात हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा मोड़ पर भलेवां गांव के रामप्रताप प्रजापति और उसकी मां के साथ लूट हुई थी। वह शादी के सामान घर लेकर जा रहे थे। साड़ियां, कपड़े, जेवरात, मोबाइल लूटा गया था। इस घटना को इन्हीं बदमाशों ने अंजाम दिया था। लूटा मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है।

महिला से एक लाख की लूट का खुलासा
27 जनवरी की दोपहर पथरकटा चौराहे के पास अनवरी बेगम पत्नी अमीर हसन निवासी खंजड़ी नीम मसवानी से लूट हुई थी। महिला एक लाख रुपये एसबीआई से लेकर उधार चुकाने जा रही थी। महिला रिक्शे में रुपयों भरा झोला लिए थी। तभी रिक्शे के पास से बाइक सवार बदमाश गुजरे और झोला लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना में इन्हीं बदमाशों का हाथ है लेकिन पुलिस के पास बरामदगी के गिने चुने रुपये हैं। पुलिस बाकी रुपये फरार आरोपी के पास होने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed