{"_id":"e0a72ed3e95d143028406764e4ac948a","slug":"fatehpur-environment-plot-spoiler-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर का माहौल फिर बिगाड़ने की साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहपुर का माहौल फिर बिगाड़ने की साजिश
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडवा और जहानाबाद बवाल शांत होते ही अराजकतत्वों ने
विज्ञापन
शनिवार रात फिर जिले का माहौल बिगाड़ना चाहा। इसके लिए उन्होंने जाफरगंज
थाना क्षेत्र के गांव डिघरुवा में एक धार्मिक स्थल की चहारदीवारी तोड़ डाली
लेकिन गांव के दोनों समुदायों के समझदार लोगों ने उनके मंसूबों पर पानी
फेर दिया और आपस में न उलझकर सूचना पुलिस को दी। मौका मुआयना के बाद
जाफरगंज एसओ एके सिंह ने बताया कि किसी के तहरीर न देने पर पुलिस ने अज्ञात
के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इस धार्मिक स्थल पर दोनों समुदायों के लोग माथा टेकते हैं। इसकी चहारदीवारी तोड़े जाने की जानकारी होते ही वे गुस्से से भर उठे। दोनों समुदायों के लोगों ने अराजकतत्वों की गिरफ्तारी के लिए नारेबाजी शुरू कर दी और पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष एके सिंह, देवरी चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। गांव के दोनों समुदायों के लोगों को एकजुट देख पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने किसी पर शक होने की बात पूछी तो ग्रामीण कुछ न बता पाए।
तहरीर मांगने पर भी कोई आगे नहीं आया। लोगों की मांग थी कि अराजकतत्वों को जेल भेजा जाए, जिससे दोबारा कोई ऐसा दुस्साहस न करे। इस बीच सीओ जाफरगंज पुर्णेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को भरोसा देकर शांत कराया।
जाफरगंज एसओ ने बताया कि किसी ने तहरीर न देने पर पुलिस ने अपनी ओर से मामला दर्ज किया है। दोषियों को जल्द पकड़ा जाएगा।