फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer's death in road accidents, five injured

सड़क हादसों में किसान की मौत, पांच घायल

Tue, 01 May 2018 11:10 PM IST
fatehpur
fatehpur Updated Tue, 01 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। सड़क हादसे में 24 घंटे में किसान की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खखरेरू थानाक्षेत्र के सधुवापुर गांव निवासी पीतांबर पासवान (60) किसान थे। वह किसी काम से सोमवार को खेत गए थे। देर शाम पैदल घर लौटते वक्त सधुवापुर नहर पुलिया के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर किशनपुर पुलिस ने शव नहर पुलिया के गड्ढे से बाहर निकाला। शिनाख्त कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को खबर दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव दे दिया गया।
दूसरी घटना में मंगलवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी रामप्रताप अपनी मां केवला देवी को बाइक से बहुआ कस्बा इलाज कराने ले जा रहा था। ललौली थाने के लदिगवां के पास ट्रक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके पास हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन

इसी तरह, ललौली थाना क्षेत्र के किछौछा गांव निवासी जगतपाल का बेटा शिवपाल सिंह (32) साइकिल से शाह कस्बे जा रहा था। बांदा की ओर जा रहे खाली ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया। सिर में चोट लगने से हालत नाजुक है। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि भांजे की तीन मई को शादी है। शादी की तैयारी का सामान खरीदने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अरबपुर मोहल्ला निवासी मुन्नीलाल की पत्नी बेला सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। वहीं, किशनपुर थाने के पहाड़पुर गांव निवासी ओम प्रकाश बाइकों की भिड़ंत में घायल हुए। इनके पास हेलमेट नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed