फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   farmer killed in Tubewell

नलकूप में किसान को मार डाला

Sun, 03 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
farmer killed in Tubewell

नलकूप पर सो रहे एक अधेड़ रामपाल पासवान की शुक्रवार

विज्ञापन
रात हत्या कर दी गई। उसे सिर में गहरी चोट लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट ही मौत की वजह बनी है। नलकूप के कमरे में खून फैला होने से परिजनों ने भी हत्या का ही शक जताया है। हालांकि एसएचओ का कहना है कि चोट गिरने से भी आ सकती है। यह विवेचना में तय हो पाएगा कि हादसा है या हत्या।

थाना क्षेत्र के रतीपुर गांव निवासी मृतक रामपाल के बेटे दिनेश ने बताया कि पिता थरियांव के रहने वाले रामचंद्र दुबे के खेतों को बटाई पर लिए थे। कई सालों से उन्हीं खेतों पर काम करते थे।

पिता रोज की तरह रामचंद्र के नलकूप पर शुक्रवार की रात सोने गए थे। गांव के लोग शनिवार सुबह शौच क्रिया से वापस आ रहे थे। उन्हीं लोगों ने नलकूप में पिता का खून से लथपथ शव देखा।

ग्रामीणों की सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंचे। पिता का शव चारपाई से नीचे पड़ा था। उन्हें कोई बीमारी भी नहीं थी। कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोगाें से विवाद हुआ था। वह लोग अपने नलकूप से एक किसान को पानी देते थे।

उसी किसान को अब पिता भी पानी देने लगे थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना की खबर पर एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गहरी चोट निकली है। एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की गहन छानबीन के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed