फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fake gold gets four and a half million cheats

नकली सोना थमा साढ़े चार लाख ठगे

Mon, 02 Oct 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 02 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fake gold gets four and a half million cheats
रमाकांत विश्वकर्मा नकली सोना दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शहर कोतवाली क्षेत्र के राधानगर इलाके में रिटायर्ड फौजी को दो किलो नकली सोना थमाकर साढ़े चार लाख ठग लिए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। घर की एक महिला ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया है।

विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी रमाकांत विश्वकर्मा राधानगर अंदौली पुलिया के पास रहते हैं। वे लोहे का कारखाना भी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले दो युवक आए और खुद को रेलवे लाइन निर्माण में मजदूरी करना बताया था। बताया कि खुदाई में चांदी का एक विक्टोरिया छाप सिक्का देकर जांच कराने को कहा था। चांदी का सिक्का सही था। उसे कम दाम में बेचकर चले गए थे। इसके बाद सोने के चेन के दो टुकड़े लाए थे।
विज्ञापन


टुकड़ों की जांच कराई तो सोने के निकले। उन्हें भी कम रकम में देकर चले गए थे। उन लोगों को खुद का नाम अर्जुन और सुनील और अपना पता गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के पटुआ गांव का निवासी बताया था। बताया कि ये लोग एक महिला के साथ शुक्रवार को तीसरी बार आए। करीब दो किलो सोने की चेन लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन को मथुरा में खुदाई के दौरान मिलना बताया। सोने की रकम दस लाख मांगी। उसके पास साढ़े चार लाख रुपयों का इंतजाम था। सारे रुपये देकर सोने की चेन जानकर ले ली थी। उनके जाने के बाद जांच कराई तो पीतल की निकली। चौकी इंचार्ज बटेश्वर तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिवार की एक महिला ने वीडियो बना लेने का दावा किया है। उससे पहचान कराने में आसानी होगी। तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed