फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Employee theft of four million of the deserted

कर्मचारी के सूने घर से चार लाख की चोरी

Fri, 06 Nov 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 06 Nov 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Employee theft of four million of the deserted

शहर के खलील नगर इलाके में जिला अस्पताल के चतुर्थ

विज्ञापन
श्रेणी कर्मचारी माशूक अली के घर से चोरों ने छह ताले तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। घटना की खबर पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुुरू की है।

मोहल्ला निवासी माशूक अली जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात है। वह अपने परिवार के साथ फूलपुर इलाहाबाद में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार देर रात घर लौटकर आए।

घर के गेट का ताला टूटा देख हैरान रह गए। घर के अंदर कमरों के सारे ताले टूटे मिले। चोरों ने गेट के साथ पांच कमरों के ताले तोड़ दिए थे।

माशूक अली ने बताया कि उसके बेडरूम में रखी अलमारी में दो सेट सोने के हार, चार सोने की अंगूठियां, दो मंगलसूत्र, दो सेट नाक की नथुनी, दो सेट 400 ग्राम के पायल, दो लैपटाप समाजवादी पार्टी के दिए हुए।

इस तरह से चोरों ने करीब चार लाख का माल पार किया है। माशूक ने बताया कि उसने अपनी सारी कमाई बेटी की शादियों के लिए इकट्ठा की थी। सारे जेवरात भी बेटियों के लिए बनवाए थे।

उसकी जीवन भर की कमाई चोर उड़ा ले गए हैं। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed