फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   elderly Sleep in room, murder

कमरे में सो रहे वृद्ध की हत्या

Sat, 03 Mar 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Sat, 03 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
elderly Sleep in room, murder
घर में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
होलिका दहन की रात एक बुजुर्ग की ठोस वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। वह कमरे में सो रहे थे। बगल की खिड़की खुली हुई थी। परिजन रोशनदान तोड़कर कमरे में घुसे और दरवाजा खोलकर शव को बाहर निकाला। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट से मौत होने की वजह स्पष्ट हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव निवासी रामआसरे निर्मल (80) गुरुवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। वह शुक्रवार को कमरे से बाहर नहीं दिखे तो रोशनदान खोलकर परिजनों ने कमरे में झांका। कमरे में लहूलुहान रामआसरे को देखकर हड़कंप मच गया। रोशनदान तोड़कर कमरे में घुसे और देखा तो मौत हो चुकी थी। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सीओ राम प्रकाश और कोतवाल एके राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वृद्ध की पत्नी गुड़िया ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उनकी जमीन पर शौचालय का निर्माण एक हफ्ते पहले पड़ोसी ने रोका था। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी। हत्या के पीछे उसका हाथ हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोट को मौत की वजह माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्ध के कमरे के पीछे खेत हैं। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की के करीब वृद्ध की चारपाई थी। कयास लगाया जा रहा है कि किसी ने इसी खुली खिड़की का सहारा लिया और किसी ठोस वस्तु से हमला कर जान ले ली। चोट सिर में लगने से वृद्ध की मौत हुई है। गर्दन और पैर में नुकीले पन के चोट भी मिले हैं। इधर, पत्नी और बेटों फूलचंद्र, राजेंद्र, धर्मेंद्र, उमेश ने बताया कि वह लोग दूसरी मंजिल पर सोते हैं। उन्हें घटना की आहट तक नहीं लगी।

कोतवाल एके राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक छानबीन कराई जा रही है। पुलिस चोट लगना और हत्या के आरोप दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed