फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Eight months later, the contract killer nabbed

आठ माह बाद दबोचा गया सुपारी किलर

Sun, 05 Feb 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Eight months later, the contract killer nabbed
फोटो खिंचते ही यूं मुंह छिपाने लगा आरोपी - फोटो : amar ujala
जमीन के विवाद में मछली कारोबारी शंकर की हत्या करने के आरोपी सुपारी किलर सौरभ को आठ महीने बाद पुलिस ने दबोचा। आरोप है कि इसने पचास हजार की रकम के लिए कारोबारी की हत्या की थी। पुलिस ने इसे शनिवार को जेल भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन



खखरेरू निवासी शंकर पासवान (30) की छह जून 2016 को जहांगीर नगर गौरा से मछलियां बेचकर घर लौटते समय भीमपुर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शंकर के पड़ोसी अजय उर्फ कल्लू, शिव प्रकाश व भीमपुर के सूर्य प्रकाश सोनी उर्फ लाला और सौरभ सिंह उर्फ बबलू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस सौरभ को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस ने सौरभ को शनिवार सुबह रतनपुर गांव के पास गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जीपी सिंह ने बताया कि आरोपी अजय और शिव प्रकाश पांच माह पहले जेल भेजे गए थे। पूछताछ में आरोपियों ने सूर्य प्रकाश और सौरभ सिंह से हत्या कराए जाने का खुलासा किया था। सूर्र्य प्रकाश को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया जा चुका है। सौरभ फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है। आरोपी अजय ने कबूला था कि शंकर पासवान से उसका प्रापर्टी का विवाद था। इसी वजह से सौरभ और सूर्य प्रकाश को 50 हजार रुपये में शंकर का कत्ल करने की सुपारी दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सौरभ और सूर्य प्रकाश के खिलाफ मंझनपुर कोतवाली में कई लूटपाट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed