फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   death of the aged Hot wall collapse

हाट की दीवार ढहने से वृद्ध की मौत

Tue, 24 May 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 24 May 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
death of the aged Hot wall collapse
गिरी दीवार - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

हंसवा की साप्ताहिक बाजार में तरबूज बेचने आया एक वृद्ध हाट की दीवार गिरने से मलबे में दब गया। हादसा देख कर बाजार में भगदड़ मच गई। बाजार में मौजूद कुछ लोगों ने वृद्ध को मलबे से बाहर निकाल कर नाजुक हालत में ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

हंसवा में सोमवार व गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगती है। थरियांव थाना क्षेत्र के कमालीपुर गांव के बाबूलाल (70) साइकिल में तरबूज लादकर हाट में बिक्री करने आए थे। वह सुबह सवा आठ बजे हाट की दीवार के पास ग्राहकों को इंतजार कर रहे थे, तभी दीवार भरभरा का ढह गई। अचानक दीवार गिरने से वह संभल नहीं पाए और मलबे में दब गए।

विज्ञापन


सामूहिक प्रयास कर उन्हें मलबा से बाहर निकाकर 108 नंबर एंबुलेंस से सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर भिजवाया लेकिन जान नहीं बची। थरियांव के थानेदार मनीष पांडेय ने बताया कि उन्हेें ऐसे किसी हादसे की जानकारी नहीं है। थरियांव थाना क्षेत्र के कमालीपुर गांव के बाबूलाल के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। यह सभी शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बेटे गांव में अलग-अलग रहते हैं। बाबूलाल हंसवा बाजार में फतेहपुर के रहने वाले मुन्ना रस्तोगी सराफ की दुकान पर काम करते थे। सुबह नौ बजे दुकान खुलने की वजह से वह इससे पहले घर से लाए तरबूज बेच कर कुछ अतिरिक्त रुपये बीमार पत्नी के लिए इकट्ठा करना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed