फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   conflicts in Land disputes, eight injured

जमीनी विवादों में संघर्ष, आठ घायल

Sat, 19 Dec 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 19 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
conflicts in Land disputes, eight injured

बिंदकी कोतवाली और ललौली थाना क्षेत्र में जमीनी

विज्ञापन
विवाद होने पर लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला किया गया। दोनों झगड़ों में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे में नफीस, उसकी पत्नी गुड़िया और भाई वसीम पर  हमला हुआ। नफीस का आरोप है कि उसकी घर के सामने सहन की जमीन है। जिसमें उसके मवेशी सालों से बांधे जाते हैं और छप्पर भी पड़ा है।

उस जमीन पर पड़ोसी शाकिर कब्जे करना चाहता है। इसी प्रयास में शुक्रवार की दोपहर शाकिर, रिजवान, राशिद, पप्पू ने लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी से लैस होकर घर में हमला कर दिया। उन लोगों को लहूलुहान कर छप्पर भी ढहा दिया।

घटना से गांव में घंटों दहशत रही। उधर, ललौली थाना क्षेत्र के लदिगवां गांव निवासी अर्जुन के  परिवार में जमीन के विवाद में पट्टीदारों ने हमला किया।

घटना में अर्जुन, उसकी मां सुमित्रा, चौबी पत्नी प्यारेलाल, सपना देवी, अपना देवी पत्नी विनोद लाठी डंडे कुल्हाड़ी से हमला करने पर घायल हो गईं।

अर्जुन का आरोप है कि उसके परिवार के अभिमन्यु, कमला देवी, पतिराखन, शकुंतला, कल्पना, अंजना ने एकराय होकर हमला किया है। उनके घरों के बीच दीवार खड़ी है। उस दीवार की अपनी तरफ पुताई की थी। इसी खुन्नस में हमला कर मारपीट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed