{"_id":"5a5b9f5b4f1c1b60268b469a","slug":"cbi-looks-at-kishanpur-and-dhata-s-moorang-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने किशनपुर व धाता के देखे मौरंग घाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने किशनपुर व धाता के देखे मौरंग घाट
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
ऐरई घाट का निरीक्षण करते सीबीआई अफसर व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन प्रकरण की जांच कर रही सीबीआई टीम ने रविवार को कई किलोमीटर पैदल चलकर सच्चाई की तह टटोलने का प्रयास किया। यह टीम विभिन्न मौरंग घाटों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ऐरई घाट तक भी पहुंची। कहीं वीडियोग्राफी हुई तो किसी स्थान की नक्शा के आधार पर जमीन की पैमाइश कराई गई। ऐरई घाट पर भी सीबीआई टीम के जाने का अंदेशा जताते हुए खबर अमर उजाला ने छापी थी। यह बात दीगर है कि टीम ने ऐरई घाट पर पुराने अवैध खनन की जांच की। पर, चर्चा में नया खनन प्रकरण भी रहा।
वर्ष 2012 से 2015 तक जिले में हुए अवैध खनन के मामले में कई दिन से जिले में पड़ी सीबीआई की टीम ने रविवार को भी अपना काम जारी रखा। डीएसपी केपी शर्मा की यह टीम खनन अफसर शैलेंद्र सिंह व राजस्व कर्मियों के साथ सबसे पहले दामपुर पहुंची। धाता प्रतिनिधि के मुताबिक टीम ने दामपुर घाट पहुंच कर वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद टीम रानीपुर, तुलसीपुर होते हुए ऐरई घाट पहुंची।
ऐरई घाट के बारे बता दें कि यह घाट केवल हाल ही में अवैध खनन को लेकर सुर्खियों में नहीं आया है बल्कि चार साल पहले भी यह सुर्खियां बटोर रहा था। इसकी वजह मंडल में इसी घाट का इकलौता चलना था। तब भी यहां पर बड़े पैमाने पर पोकलैंड और पनचक्की के सहारे मौरंग निकाली गई थी। सीबीआई ने परसिद्धपुर गांव के पास डंप मिली मौरंग की वीडियोग्राफी की। दामपुर-अढै़या के बीच डंप मौरंग की भी वीडियोग्राफी हुई।
विज्ञापन
किशनपुर प्रतिनिधि के अनुसार, दो घंटे की तहकीकात के बाद यह टीम गुरुवल घाट पहुंची। यहां के जी-टू और जी-थ्री खंड देखे। जब टीम गुरुवल गांव पहुंची तो खनन विभाग के जिम्मेदार सीबीआई को नदी वाले रास्ते से वाहन में सवार होकर जी-थ्री की ओर से ले जाना चाह रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डीएसपी अपनी टीम के साथ घाटों के निरीक्षण को पैदल निकल पड़े। साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी नापने वाली सीबीआई ने वहां पहुंचकर जमीन की पैमाइश कराई।
डायरी में लिखा ‘बबूल’
गुरुवल घाट की जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने हर बिंदु पर गहन पड़ताल की। टीम नजरी नक्शा पर भी लगातार काम करती रही। जी-थ्री के पास उसे बबूल का पेड़ दिखा तो टीम के एक सदस्य ने डायरी में बबूल लिख लिया। यह माना जा रहा है कि यहां दोबारा आने पर ज्यादा तलाश न करनी पड़े, इस वजह से नक्शे में इसे डाला गया।
किशनपुर व धाता क्षेत्र की जांच पूरी
अवैध खनन की तहकीकात कर रही सीबीआई टीम ने रविवार की दोपहर चार बजकर 35 मिनट पर गुरुवल घाट की जांच पूरी कर ली। डीएसपी ने यहां कहा कि किशनपुर व धाता थाना क्षेत्र के घाटों की जांच अब पूरी हो चुकी है। इतना कहते हुए जांच में सहयोग करने वाली राजस्व व खनन की टीम को सीबीआई ने शुक्रिया कहा और वहां से निकल गए।