फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   By dairy worker 's body was jammed highway

डेयरी मजदूर का शव रखकर हाईवे किया जाम

Tue, 16 Feb 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 16 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
By dairy worker 's body was jammed highway

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव दरियापुर गांव में

विज्ञापन
मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव लाने के बाद सोमवार को ग्रामीणों ने बांदा सागर हाईवे में जाम  लगा दिया। आक्रोशित ग्रामीणों व पुलिस के बीच कई बार नोंकझोक हुई। एएसडीएम के पहुंचने पर जब अभियुक्तों की गिरफ्तारी व मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर पर एक घंटे बाद जाम खुल सका। 

गांव दरियापुर निवासी सुरेश मिश्रा की कामधेनु मिनी दूध डेयरी में काम करने वाले 50 वर्षीय मजदूर पुत्तन का शव शनिवार को सुबह गांव बाहर जंगल  पेड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटकता मिला था।

जिसमें मृतक के पुत्र हेमराज ने कोतवाल केके यादव को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया था। दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि भैंस चोरी के मामले पर डेयरी मालिक सुरेश व उसके पुत्र आशू, राजू, छोटे बाबू ने बेरहमी से मारपीटकर उसकी हत्या कर दी है।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव को गांव लाया गया। सोमवार को सुबह अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाते समय ग्रामीणों ने बांदा सागर हाईवे में शव को रखकर फिर जाम लगा दिया।

एक घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों बड़े व छोटे वाहन फंसे रहे। बांदा से कानपुर गंभीर मरीज को ले जा रही एक एबुलेंस भी जाम में फंस गई। जाम खुलवाने के लिए सीओ आरके वर्मा, कोतवाल ने काफी प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।

तभी यहां पहुंचे एसडीएम जेएन सचान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि नामजद अभियुक्तों को 48 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मृतक के परिजनो को पारिवारिक लाभ योजना के तहत आर्थिक सहायता शीघ्र दिलाई जाएगी। तभी ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ और शव को अंतिम संस्कार के लिए  ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed